एक्सप्लोरर

Patna Traffic Advisory: जन्माष्टमी पर आज पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, किधर से रास्ता बंद और किधर से खुला? देखें

Traffic Advisory: ट्रैफिक एसपी ने रूट में बदलाव करते हुए आदेश जारी कर दिया है. नया रूट आज दोपहर 2 बजे से लागू हो जाएगा. हालांकि पैदल जाने वालों के लिए दिक्कत नहीं है. 

Patna News: देश भर में आज (26 अगस्त) जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में पटना के इस्कॉन मंदिर (Patna Iskcon Temple) में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. इसको लेकर ट्रैफिक रूट (Traffic Route) में बदलाव किया गया है. अगर आज घर से निकल रहे हैं और इस्कॉन मंदिर के आसपास से गुजरने वाले हैं तो उससे पहले ट्रैफिक रूट को जरूर जान लें. कई रास्तों को बंद कर दिया गया है.

इस्कॉन मंदिर पटना जंक्शन और जीपीओ गोलंबर से काफी नजदीक है. ऐसे में इस मंदिर के रास्ते से होकर लोग आयकर गोलंबर, डाक बंगला चौराहा, कोतवाली थाना, जीपीओ और पटना जंक्शन जाते हैं. मंदिर में होने वाली भीड़ के चलते श्रद्धालुओं और आने-जाने वाहनों को दिक्कत ना हो इसलिए रूट में बदलाव किया गया है. 

इन रास्तों को किया गया बंद

जीपीओ गोलंबर की तरफ से ऊपर ओवरब्रिज के रास्ते अगर आयकर गोलंबर की तरफ या कोतवाली थाने की ओर जाना है तो ओवरब्रिज खत्म होते ही वाहन चालकों को पूरब की ओर घूमकर अदालतगंज होते हुए जाना होगा. जीपीओ गोलंबर की तरफ से नीचे से आने वाले वाहनों को भी इसी रूट से जाना है. ओवरब्रिज से उतरने के साथ ही कुछ दूरी पर इस्कॉन मंदिर है इसलिए रूट डायवर्ट किया गया है. हालांकि पैदल जाने वालों के लिए दिक्कत नहीं है. 

वहीं वीर चंद पटेल पथ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय से अदालतगंज होते हुए बुद्ध मार्ग में आने वाले रास्ते पर किसी भी प्रकार के वाहन का परिचालन नहीं होगा. क्योंकि अदालत गंज से आने पर बुद्ध मार्ग में उसका कट लाइन इस्कॉन मंदिर के पास है. आयकर गोलंबर, तारामंडल, कोतवाली और डाक बंगला होते हुए स्टेशन के लिए ई-रिक्शा, टेम्पो और मिनी बस का परिचालन होगा. कोतवाली से सामने वाले रास्ते या तारामंडल के पास से बुद्ध मार्ग होते हुए स्टेशन जाने वाले रास्ते पर किसी भी प्रकार के वाहन का परिचालन नहीं होगा. 

ट्रैफिक एसपी ने रूट में बदलाव करते हुए आदेश जारी कर दिया है. नया रूट आज दोपहर 2 बजे से लागू हो जाएगा. बता दें कि बुध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर के बनने के बाद से यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ होती है. आज जन्माष्टमी है तो भीड़ अधिक होगी. इसको लेकर मंदिर प्रशासन भी अलर्ट है. मंदिर और उसके आसपास भीड़ नियंत्रण के लिए काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे. यहीं वजह है कि ट्रैफिक रूट भी बदला गया है.

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर आज इस्कॉन और महावीर मंदिर में विशेष तैयारी, समय और दिन को लेकर दूर करें संशय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget