एक्सप्लोरर

Janak Ram Statement: मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की मांग कर घिरे मंत्री जनक राम, भड़का विपक्ष, सहयोगियों ने भी दी नसीहत

Bihar Politics: जेडीयू नेता जमा खान ने कहा कि बीजेपी कोटे के मंत्री जनक का बयान दुखद है. वे संविधान के दायरे में रहें. उनके बयान से हमारी आस्था को चोट पहुंचा है. जेडीयू यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा.

पटना: नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) के मंत्री सह बीजेपी (BJP) नेता जनक राम (Janak Ram) ने गुरुवार को मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर होने वाले अजान पर रोक लगाने की मांग की है. सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान (Jama Khan) के यहां दावत ए इफ्तार में शामिल होने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे बीजेपी नेता ने ऐसा बयान दिया, जिस पर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, मंत्री जनक राम ने कहा था कि होली, दीपावली, छठ और हिंदुओं के अन्य त्योहारों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लग जाती है. ऐसे में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर होने वाले अजान पर भी रोक लगनी चाहिए.

आम लोगों को आवाज से होती है परेशानी

मंत्री ने कहा, " मस्जिदों में स्थित लाउडस्पीकर से हमेशा आवाज निकलता है, इससे आम आदमी और पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी दिक्कत होती है. कानून सबके लिए एक बराबर है. जब हिंदुओं के पर्व में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगती है तो मस्जिदों में भी इस पर रोक लगनी चाहिए. हम अपने क्षेत्र में बाबा साहब अंबेडकर का कार्यक्रम करते हैं तो वहां पर प्रशासन के लोग लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाते हैं. यह गलत है. यह नियम मस्जिदों में भी अब लागू होना चाहिए."

Bihar Crime: छपरा में किशोर की निर्मम हत्या, चाकू गोदने के बाद चेहरे पर तेजाब डाला, मदनसाठ में लाश मिली तो मचा हड़कंप

आरजेडी नेता ने लगाई फटकार

मंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी (RJD) के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddique) ने कहा कि मंत्री जनक ने बहुत शर्मनाक बयान दिया है. उन्होंने संविधान की शपथ ली और फिर मंत्री बने. अब वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, इससे समाज में तनाव फैलेगा. वे हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने का काम कर रहे हैं. 1947 में पाकिस्तान जब भारत से अलग हुआ तो उस समय जो हालात थे. आज भी वे वही हालात पैदा करने का काम कर रहे हैं. नीतीश को कुर्सी प्यारी है. बीजेपी की मदद से सीएम हैं, इसलिए मंत्री जनक पर कार्रवाई नहीं करेंगे. 

मंत्री जमा खान ने भी की निंदा

इधर, बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व जेडीयू नेता जमा खान ने कहा कि बीजेपी कोटे के मंत्री जनक का बयान दुखद है. वे संविधान के दायरे में रहें. उनके बयान से हमारी आस्था को चोट पहुंचा है. जेडीयू यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा. कल मैंने दावत ए इफ्तार पार्टी रखी थी. सीएम नीतीश आए थे. जनक भी आये थे. उसके बाद जनक ने बयान दिया. अजान की आवाज मुश्किल से सिर्फ 2 मिनट तक बजती है ताकि लोग मस्जिद में आएं व नमाज पढ़ें.

वहीं, मंत्री जनक राम के बयान पर पटना के मुसलमानों ने कहा कि मंत्री जनक का बयान समाज में नफरत फैलाने का काम करेगा. बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाना चाहती है. पटना में कई मंदिरों में लाउडस्पीकर व डीजे बजता है, इससे हम लोगों को कोई दिक्कत नहीं. फिर हम लोगों से मंत्री जनक को दिक्कत क्यों है?

यह भी पढ़ें -

Watch: MLC की एक सीट पर जीती कांग्रेस तो खुशी में ठांय-ठांय, 'मतवाला समर्थक' का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

VIDEO: राजबल्लभ देंगे तेजस्वी को झटका! निर्दलीय हुई जीत के बाद क्या BJP में जाएंगे अशोक यादव? भतीजे ने चाचा के पाले में फेंकी गेंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget