एक्सप्लोरर

Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में नहीं दिखेंगी हीना शहाब, जानें- क्या है कारण?

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के परिवार की आरजेडी से बढ़ी दूरियां अब कम होने का नाम ले रही हैं. मो. शहाबुद्दीन आरजेडी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे हैं.

Bihar: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गुरुवार के दिन जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के तहत सीवान (Siwan) में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल है कि जब तेजस्वी यादव सीवान में सभा करेंगे, तब क्या सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब (Hena Shahab) तेजस्वी के साथ मंच पर उनके कार्यक्रम में शामिल होंगी? ये सीवान की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हीना शहाब तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में शामिल नही होंगी. 

हीना शहाब के करीबियों के अनुसार, तेजस्वी यादव के कार्यक्रम के समय उनका जमाल हाता में कार्यक्रम तय है. शहाब का गुरुवार के दिन जमाल हाता में एक दुकान का उद्घाटन और लोगों से मिलने का कार्यक्रम है. दरअसल, सीवान के पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन परिवार की आरजेडी से बढ़ी दूरियां अब कम होने का नाम ले रही हैं. मो. शहाबुद्दीन आरजेडी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे हैं. उनके निधन के बाद आरजेडी से शहाबुद्दीन परिवार की दूरियां बढ़ती चली गईं.

हिना शहाब के JDU में जाने की चर्चा
ये दूरियां इतनी बढ़ चलीं है कि हीना शहाब ने एक बार मीडिया से बातचीत में यहां तक कह दिया की वो अभी किसी पार्टी में नही हैं. यहां तक कि तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी एक एक बार हीना शहाब से मिलने पहुंचे. बावजूद इसके शहाबुद्दीन परिवार की नाराजगी कम नहीं हुई. अब चर्चा ये भी है की हीना शहाब जल्द ही जेडीयू का दामन थाम लेंगी, लेकिन अभी भी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है. वहीं इसी महीने हुसैनगंज में एक कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने हुसैनगंज के एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया था.

हीना शहाब  ने कहा था कि मेरे लिए हरा, पीला, लाल, गेरुआ कोई कलर गैर नहीं है. ये सभी हमारे अपने रंग हैं और जो लोग हैं, वह भी हमारे अपने लोग हैं. मुझे किसी भी रंग से परहेज नहीं है. बता दें, हीना शहाब सीवान के पूर्व दिवंगत बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हैं. हीना शहाब ने साल 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वहीं पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन दो बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार', कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर बोले तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget