एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बिहार की चिंता है तो पहले NDA से अलग हों', चिराग पासवान को PK की सलाह, तेज प्रताप को भी दिया ऑफर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान को एनडीए छोड़ने की सलाह दी तो तेज प्रताप को इशारों में ही ऑफर दे दिया. कहा जन सुराज का रंग पीला है. अब जिसको भी पीला रंग में रंगना है, रंग जाए. 

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में रविवार को लखीसराय में जनसभा करने पहुंचे. सूर्यगढ़ा में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने लोजपाआर नेता चिराग पासवान के बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर दिए बयान पर तंज कसा. उन्होंने तेज प्रताप के पीले रंग धारण करने पर भी उन्हें इशारों में ही बड़ा ऑफर दै दिया. 

चिराग के बयान पर क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के बयान कि मुझे दुख है, मैं इस सरकार का हिस्सा हूं, पर कहा कि "जो भी बिहार की चिंता करता है, वो बढ़ते अपराध-भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं कर सकता है. यह जनता का दबाव है कि एनडीए के सहयोगी दलों को भी आवाज उठाना पड़ रहा है, लेकिन चिराग को अगर लगता है कि बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है तो उन्हें एनडीए सरकार से अलग हो जाना चाहिए."

उन्होंने कहा, चिराग पासवान को बिहार की जनता की आवाज बनना चाहिए. बिहार की जनता की लड़ाई लड़नी चाहिए. यह सही नहीं है कि एनडीए में रहें भी और उसकी शिकायत भी करें. 

वहीं पूर्व आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के पीली टोपी पहनकर घूमने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जो भी पीली टोपी पहन ले, वह जन सुराज में ही आ जाए, यह जरूरी नहीं है. हालांकि उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि यह बात तेज प्रताप से पूछना चाहिए कि वो कब हरा पहनेंगे, कब पीला पहनेंगे. जन सुराज का रंग पीला है. अब जिसको भी पीला रंग में रंगना है, रंग जाए. 

प्रशांत किशोर ने जनता से की अपील

इससे पहले सूर्यगढ़ा बाजार के पब्लिक हाई स्कूल मैदान में हुई जनसभा में प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें. चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें. इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें. इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें. 

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'बिहार में अपराधी 'विजय' और 'सम्राट' हो गए...', तेजस्वी यादव का सरकार पर तंज, चिराग पासवान को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
NDA में जाने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, 'हां, मेरे बारे में...'
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget