एक्सप्लोरर

Jan Suraaj Padyatra: प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज, कहा- राघोपुर में 30 साल से सड़क ही नहीं बनी, जबकि पथ निर्माण मंत्री हैं

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज पदयात्रा के दौरान बिहार का दौरा कर रहे हैं. वहीं, गुरुवार को गोपालगंज में उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.

पटना: जन सुराज पदयात्रा के 117वें दिन गुरुवार को गोपालगंज के भोरे प्रखंड अंतर्गत कड़ाही पंचायत में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला बोल. उन्होंने कहा कि राघोपुर में तेजस्वी यादव की गाड़ी के नीचे एक आदमी लेट गया था. तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर (Raghopur Assembly) में 30 साल से एक गांव में सड़क ही नहीं बनी है, जबकि वह खुद ही पथ निर्माण मंत्री हैं और उनके अपने क्षेत्र की यह दशा है.

'अब युवकों को लाठियां मिलती है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता जिसे बटन दबाकर नेता बना रही है, वह उनसे पूछने नहीं आ रहा है कि आप किस दुर्दशा में रह रहे हैं? गलती से नेता आ भी गया, तो इतनी सुरक्षा और बड़े स्टेज पर बैठेगा कि जनता से उसकी भेंट ही नहीं हो पाती है. वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप लोग देख रहे हैं कि जिस पार्टी ने बिहार को रसातल में पहुंचाया उसी पार्टी के नए नेता तेजस्वी यादव ने दस लाख नौकरी देने की बात कही. बिहार की जनता ने उन्हें वोट भी दे दिया. अब युवकों को नौकरी नहीं मिलती बल्कि लाठियां जरूर मिलती है.

गरीब के नाम पर केवल लूट मची हुई है- प्रशांत किशोर

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार की स्थिति तब सुधरेगी जब हजारों अच्छे लोग वार्ड सदस्य, पांच से छह हजार अच्छे मुखिया सरपंच बनेंगे जब सैकड़ों अच्छे लोग जिला प्रमुख, विधायक जीतकर आएंगे. सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने से बिहार में सुधार नहीं सकता है. बिहार की व्यवस्था में ऊपर से लेकर नीचे तक घुन लग चुका है, सब चोर हो गए हैं. गरीब के नाम पर केवल लूट मची हुई है. 

ये भी पढे़ं: Padma Awards 2023: पद्म श्री से नवाजी गईं मधुबनी की सुभद्रा देवी, CM ने दी बधाई, पेपरमेशी कला के लिए मिला सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget