एक्सप्लोरर

Jamui News: जमुई में सनकी पति का खौफनाक कदम, पत्नी के साथ-साथ दुधमुंहे बच्ची की गला दबाकर की हत्या

Bihar News: मामला सोनो थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के पेलवाजन गांव निवासी 26 वर्षीय नासरीन खातून और उसकी 6 माह की बेटी के रूप में हुई है.

Jamui News: जमुई जिले के सोनो थाना अंतर्गत पेलवाजन गांव में शुक्रवार को एक सनकी पति ने आपसी विवाद से नाराज होकर पत्नी और पांच माह की मासूम बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद फिर खुद भी तेज धार हथियार से गले पर हमला कर खुदकुशी करने की कोशिश की. मामला जमुई जिले के सोनो थाना अंतर्गत ग्राम पैलबाजन पंच पहाड़ी का है.

आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सनकी पति के बयान के अनुसार बच्चों को दूध पिलाने को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ. पति-पत्नी के झगड़े में सनकी पति आपा खोकर सिर्फ अपनी पत्नी की ही नहीं अपितु अपनी 6 माह के मासूम बच्ची का भी गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद वह चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की. सनकी पति को गंभीर हालत में सोनो थाना की पुलिस हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

मृतका की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के पेलवाजन गांव निवासी नासरीन खातून (26) और उसकी 6 माह की बेटी के रूप में हुई है. वहीं आरोपी पति की पहचान मोहम्मद ओलायत (30) के रूप में की हुई है. 

आरोपी का आया बयान

गंभीर रूप से घायल आरोपी ओलायत ने बताया कि पहले भी वह अपनी पत्नी को जब भी कोई कार्य करने के लिए कहता था तो वह उसे नहीं करती थी. बच्चे को दूध पिलाने की बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ. इस बात को लेकर मेरी पत्नी ने मुझ पर चाकू से वार किया. इसके बाद उसने उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली और फिर देखभाल करने वाली मां ही नहीं रही तो गुस्से में पांच माह की बच्ची का भी गला दबाकर हत्या कर दी.

क्या कहती है पुलिस?

सोनो थाने के अवर निरीक्षक चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर सनकी युवक ने अपनी पत्नी और बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है जबकि दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार ओलायत ने दूसरी शादी की थी. इसके पहले भी शादी की थी, लेकिन सनकी जैसा बर्ताव करने के कारण उसकी पहली पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी.

ये भी पढ़ें: Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर ममता बनर्जी चुप क्यों? मंगल पांडेय ने पूछे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget