एक्सप्लोरर

Jamui: दारोगा की हत्या का मामला, रेत माफिया के लिए मुखबिरी के आरोप में एक गिरफ्तार

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में दारोगा की रेत माफिया ने हत्या कर दी. जिले के पुलिस अधीक्षक घटना की जांच में जुट गए हैं. सभी पुलिसकर्मी अपने एक दिन का वेतन उनके परिवार को देंगे.

Jamui Crime News: जमुई (Jamui) जिले के गरही थाना अंतर्गत चननबर पुल के पास अवैध रेत लदे एक ट्रैक्टर ने पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. इस हादसे में दारोगा प्रभात रंजन की मौके पर ही मौत (Death) हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी. इस बीच रेत माफिया के लिए मुखबिरी करने के आरोपी एक व्यक्ति मिथिलेश ठाकुर को गिरफ्तार (Accused Arrested) किया गया है. 

उधर, दारोगा की मौत पर पुलिस महकमे में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. अस्पताल में घायल कर्मी का इलाज किया जा रहा है, वह  खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. इस बीच जिलाधिकारी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिलाधिकारी ने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने शहीद पुलिस कर्मी के आश्रितों को जल्द सभी तरह का आर्थिक लाभ दिए जाने का ऐलान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इसे चुनौती के रूप में लेता है. डीएम ने जिले भर में अवैध खनन पर और अधिक सख्ती बरते जाने की बात बताते हुए कहा कि इस घटना से जिला प्रशासन बेहद आहत महसूस कर रहा है. 

निगरानी के दौरान पुलिसकर्मी पर चढ़ाया ट्रैक्टर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गरही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि नामित स्थान पर रेत का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है. वह निगरानी के लिए एक पुलिस कर्मी के साथ  दो पहिया वाहन से निकल पड़े.  इसी दौरान चननबर पुल के पास अवैध रेत लदा एक ट्रैक्टर पुलिसकर्मी को आता दिखाई दिया. पुलिसकर्मी ने उस ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने उन्हें ही रौंद दिया और मौके से फरार हो गया. घटना में पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दोषी को दिलाएंगे कड़ी सजा- एसपी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने रेत माफिया द्वारा पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने पर चिंता जाहिर की और कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला मामला है. हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इस मामले में शीघ्र न्याय होगा.  पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी दोषी हो उसे कड़ी सजा मिले.

पुलिसकर्मी के परिवार को देंगे आर्थिक मदद
एसपी ने इस मामले में नवादा जिला के कौआकोल निवासी कृष्णा रविदास और मिथलेश ठाकुर को नामजद किया है. वहीं, जिले के सभी पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन शहीद के आश्रित को देंगे. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभात रंजन (30 वर्ष) वैशाली जिला अंतर्गत महनार के निवासी थे. इन्हें चार वर्षीय एक बेटी और करीब दो महीने का बेटा है. 

ये भी पढ़ें-  'तेज प्रताप को खड़ा कर दें तो तुम्हारी जमानत जब्त हो जाएगी', नित्यानंद राय पर भड़के लालू, PM का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget