एक्सप्लोरर

Indian Railway Special Train: यात्रीगण ध्यान दें! लालकुआं और हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और समय

Lalkuan to Howrah Special Train: यह स्पेशल ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक गुरुवार को और हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी. पढ़िए अपने काम की ये खबर.

Lalkuan to Howrah Special Train News: कई रूटों पर अक्सर होने वाली अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. रेलवे का मकसद होता है कि यात्रियों की परेशानी कम हो सके. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) ने यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए लालकुआं (Lalkuan) और हावड़ा (Howrah) के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके लिए रूट और समय-सारणी सब कुछ तय हो गया है. अगर इस रूट पर आप यात्रा करने वाले हैं तो फिर पढ़ लीजिए अपने काम की खबर.

सप्ताह में कब-कब चलेगी ये स्पेशल ट्रेन?

रेलवे की ओर से गाड़ी सं. 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक गुरुवार को और हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बीते मंगलवार (30 जुलाई) को दी है.

नीचे देखें रूट और समय की पूरी जानकारी

गाड़ी सं. 05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर शुक्रवार को 09.10 बजे हाजीपुर, 10.05 बजे मुजफ्फरपुर, 11.12 बजे समस्तीपुर, 12.25 बजे बरौनी, 14.35 बजे किऊल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

स्पेशल ट्रेन में रहेगी एसी कोच की भी सुविधा

वापसी में गाड़ी सं. 05059 हावड़ा-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23.30 बजे खुलकर शनिवार को 06.48 बजे किऊल, 09.50 बजे बरौनी, 11.40 बजे समस्तीपुर, 13.00 बजे मुजफ्फरपुर, 14.18 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 13.55 बजे लालकुआं पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01-01, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Police: बिहार पुलिस क्यों लूट रही वाहवाही? इस 'मुकाबले' में पीछे हो गए राज्य सरकार के सारे विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget