एक्सप्लोरर

Superfast Special Train: बिहार और दिल्ली के बीच नई स्पेशल ट्रेन, खगड़िया, समस्तीपुर समेत कई जिलों को फायदा

Saharsa New Delhi Superfast Specail Train: सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है. देखें इस ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी.

Bihar Delhi Special Train: बिहार से दिल्ली (Bihar Delhi Special Train) जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपको दिल्ली जाना है और टिकट नहीं मिल रहा है तो रेलवे के इस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (Superfast Special Train) में चेक कर सकते हैं. पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सहरसा और नई दिल्ली के मध्य गाड़ी संख्या 02565/02566 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है. इसमें बुकिंग शुरू हो गई है.

इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते होकर चलेगी. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. लगातार दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है. ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है. इसको देखते हुए इस सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन किया गया है. यह ट्रेन हर दिन चलेगी.

समय और ये रही पूरी जानकारी

गाड़ी संख्या 02565 सहरसा-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04.12.2022 से 08.12.2022 तक सहरसा से प्रतिदिन 05.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 02566 नई दिल्ली-सहरसा सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 05.12.2022 से 09.12.2022 तक नई दिल्ली से 17.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.05 बजे सहरसा पहुंचेगी.

यह ट्रेन कहां कहां रुकेगी?

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के चार और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोच लगेंगे.

बता दें कि सर्दी के दिनों में कोहरे का असर होता है. इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ता है. रेलवे अभी तक दिसंबर से लेकर फरवरी तक के लिए 100 से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन में बदलाव कर चुका है. कई ट्रेनों को कैंसिल किया जा चुका है. वहीं कई ट्रेनों के परिचालन में कमी करने का फैसला किया गया है.

यह भी पढ़ें- Banka News: 'मेरी मां मरने वाली है... छुट्टी दें', बांका में अवकाश के लिए शिक्षकों का आवेदन पत्र वायरल, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget