एक्सप्लोरर

Indian Railway: बरौनी से समस्तीपुर के लिए चली अमरनाथ एक्सप्रेस, पहुंच गई विद्यापतिनगर, रेलवे ने की ये कार्रवाई

Train Lost Route in Bihar: इस मामले की जानकारी के बाद सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. ट्रेन को आनन-फानन में वापस बछवाड़ा लाया गया.

समस्तीपुरः बिहार में एक ट्रेन रास्ता भूल गई. मामला बीते गुरुवार का है. बरौनी से समस्तीपुर के लिए चली अमरनाथ एक्सप्रेस (Amarnath Express) समस्तीपुर की जगह विद्यापतिनगर पहुंच गई. गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार तड़के बरौनी से चली थी. इस मामले में रेलवे ने लापरवाही को लेकर बछवाड़ा स्टेशन के दो एएसएम को निलंबित कर दिया है. इस मामले की जानकारी के बाद सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया.

विद्यापतिनगर पहुंच चुकी ट्रेन को आनन-फानन में वापस बछवाड़ा लाया गया. इसके बाद उसे समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया. इस दौरान करीब एक घंटे लग गए. सोनपुर के डीआरएम नीलमणि ने बछवाड़ा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार व सुरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इस मामले में जांच का आदेश दिया है. सोनपुर रेलमंडल के डीआरएम ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है. रिपोर्ट आने के बाद जिन-जिन लोगों पर जवाबदेही तय होगी उनपर कार्रवाई होगी. दो लोगों को फिलहाल निलंबित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में प्रेम प्रसंग में किशोरी की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने प्रेमी पर लगाया आरोप

कैसे बदल गया रूट?

बताया जाता है कि अमरनाथ एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर बरौनी से चली. ट्रेन को सीधे समस्तीपुर में ही रुकना था. ट्रेन बछवाड़ा में 5 बजकर 15 मिनट पर बज थ्रू आउट गुजर रही थी. बछबाड़ा स्टेशन पर गलत लाइन बना होने के कारण बरौनी-समस्तीपुर रूट के बदले ट्रेन बछबाड़ा-हाजीपुर रेल खंड पर जाने लगी. चालक जब तक कुछ समक्ष पाता ट्रेन विद्यापतिनगर स्टेशन के आउटर पर पहुंच गई. ट्रेन के चालक ने कंट्रोल को इसकी जानकारी दी. बाद में ट्रेन को वापस बछवाड़ा लाया गया. इस दौरान सुबह के छह बज गए. चर्चा इस बात की भी है कि तड़के होने के कारण एएसएम समेत स्टेशन पर तैनात कर्मी नींद में होंगे जिसके चलते ऐसा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा- BJP की औकात नहीं कि वह अकेले चुनाव लड़े, दम है तो स्वीकार करें चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget