एक्सप्लोरर

'समझ रहे हैं न…', सीजफायर की खबर के बीच नेहा सिंह राठौर ने कर दी 'मुद्दों' की बात

India Pakistan Ceasefire: नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने सीजफायर की खबर को सुखद बताया है. पढ़िए लोकगायिका ने अपने पोस्ट में और क्या कुछ कहा है.

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद अब देश में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. इस बीच बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ सियासी मुद्दों पर घेरने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का भी रिएक्शन आया है. सीजफायर की खबर आने के बाद नेहा सिंह राठौर ने शनिवार (10 मई, 2025) की देर शाम अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है.

नेहा सिंह राठौर लिखती हैं, "सीजफायर की खबर सुखद है… बाकी बिहार का चुनाव बिहार के मुद्दों पर ही होना चाहिए. समझ रहे हैं न..!" नेहा सिंह राठौर ने अपने इस पोस्ट से यह बताने की कोशिश की है कि बिहार में इस साल (2025) जो विधानसभा का चुनाव होने वाला है उसमें ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर आदि की चर्चा के बीच जनता के मुद्दों की बात होनी चाहिए.

पीएम मोदी के बिहार दौरे के बाद भी की थी चुनाव की बात

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी आए थे. मधुबनी से ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि आतंकियों को धरती के अंतिम छोर तक खदेंड़ेंगे. उनका पता लगाया जाएगा और सजा दी जाएगी. पहलगाम की घटना के बाद पीएम मोदी की यह पहली जनसभा थी. इस पर नेहा सिंह राठौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और बिहार में होने वाले चुनाव से इसका कनेक्शन जोड़ते हुए सवाल उठाया था. 

नेहा सिंह राठौर ने तब कहा था, "कश्मीर में आतंकी हमला हुआ और उसके फौरन बाद मोदी जी ने बिहार में रैली कर दी. जो लोग मोदी जी की पॉलिटिक्स और बिहार की हालत को समझते हैं उन्हें खूब समझ में आ रहा है कि पाकिस्तान को धमकी देने के लिए मोदी जी को बिहार क्यों आना पड़ा… ताकि बिहार की जनता से राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बटोरा जा सके."

गौरतलब हो कि 22 मार्च को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इसके बाद 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी आए थे. मधुबनी की धरती से आतंकवादियों को चेतावनी दी थी. इसके बाद ही ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को सेना ने अंजाम दिया था. इसके बाद शनिवार (10 मई, 2025) को सीजफायर की खबर आई.

यह भी पढ़ें- 'भारत जैसे देश के बारे में डोनाल्ड ट्रंप…', सीजफायर पर मनोज झा का बड़ा बयान, PM मोदी से कर दी ये मांग

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget