एक्सप्लोरर

बिहार: भारत-नेपाल रेल सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद, बिगड़ते हालात को देख लिया गया फैसला

India Nepal Rail Service: फैसले के बाद मधुबनी के जयनगर रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छा गया है. सुरक्षा को देखते हुए दोनों रैक को जयनगर स्टेशन पर लगा दिया गया है.

नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के बाद Gen-Z विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के घर को आग के हवाले कर दिया. बिगड़े हालात के बीच प्रधानमंत्री ओली ने मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को इस्तीफा दे दिया जिसे राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने स्वीकार भी कर लिया. ओली इस वक्त सुरक्षा के लिहाज से नेपाली आर्मी के साथ हैं. इस बीच बड़ी खबर है कि भारत-नेपाल रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.

बढ़ते तनाव के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. इसके बाद मधुबनी के जयनगर रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छा गया है. सुरक्षा को देखते हुए दोनों रैक को जयनगर स्टेशन पर लगा दिया गया है. नेपाली स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा ने बताया कि मंगलवार की सुबह वाली ट्रेन गई और वापस आ गई.

फैसले के बाद रेल यात्रियों को हुई परेशानी

उधर दूसरी ओर जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पहुंचे नेपाली यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखे. ट्रेन बंद करने के फैसले से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. अनिश्चितकाल के लिए रेल सेवा रद्द किए जाने की सूचना मिलने के बाद वे असमंजस में पड़ गए. 

रेलवे की मानें तो सेवा बहाल करने को लेकर अभी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है. कहा गया है कि जब तक नेपाल में हालात सामान्य नहीं होते, भारत-नेपाल रेल सेवा बंद रहेगी. स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी बॉर्डर क्षेत्रों में सतर्कता बरत रही हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर लें.

बता दें कि नेपाल में सोमवार (8 सितंबर 2025) को शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन 9 सितंबर को और उग्र हो गया. नेपाल हिंसा में इस खबर के लिखे जाने तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी. यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget