एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: I.N.D.I.A गठबंधन से कौन होगा PM पद का चेहरा? सीताराम येचुरी ने राजगीर में दिया ये जवाब

Sitaram Yechury: राजगीर में आयोजित पार्टी के तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने भाग लिया. कहा कि संविधान को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराना है.

नालंदा: देश में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां जोर शोर से लगी हैं. एनडीए से इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस) गठबंधन की लड़ाई है. विपक्ष की ओर से पीएम मोदी (PM Modi) के सामने कौन खड़ा होगा यह तय नहीं किया गया है. गुरुवार (21 सितंबर) को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने इससे जुड़े सवाल का जवाब दिया. वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

सीताराम येचुरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के नेता मिलकर प्रधानमंत्री पद का फैसला लेंगे. राजगीर में आयोजित पार्टी के तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने भाग लिया. इसी दौरान इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने अपनी बात कही.

'2004 में भी इसी तरह का उठा था सवाल'

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने यह भी कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान इसी तरह विपक्ष में प्रधानमंत्री के चेहरे पर सवाल उठा था. बाद में विकल्प के रूप में मनमोहन सिंह आए और 10 वर्षों तक वे प्रधानमंत्री के पद पर रहे. इसी प्रकार आगे भी विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का विकल्प आएगा. उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों जो धर्मनिरपेक्ष ताकतें हैं वे एकजुट होकर बीजेपी को हराने का काम करेगी.

'वोटों के बंटवारे में बीजेपी को फायदा न हो'

अंत में माकपा के महासचिव ने यह भी कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराना है. उन्होंने वामपंथी एकता को मजबूत करने की बात कही. सीताराम येचुरी ने यह भी कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टी से तालमेल कर वोटों के बंटवारे में बीजेपी को फायदा न हो इसका ध्यान देने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: CBI को तीन और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली मंजूरी, इन लोगों का नाम आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget