एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: शहीद की माता के लिए वैशाली के युवाओं ने बिछा दी हथेली, प्रतिमा से लिपटकर रो पड़ी मां

Vaishali News: आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर झंडा लगाने के लिए युवा हाजीपुर के चटफते गांव निवासी शहीद जय किशोर सिंह के घर पहुंचे थे. यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.

हाजीपुर: वैशाली के एक शहीद जवान की मां के सम्मान में युवाओं ने अपनी हथेलियां बिछा दीं. युवाओं की हथेली पर चलकर शहीद जवान की मां अपने बेटे की प्रतिमा तक पहुंची. रविवार को श्रद्धांजलि के मौके पर पूरा गांव गमगीन हो उठा. शहीद जवान की मां बेटे की प्रतिमा से लिपटकर रोने लगी. हर कोई भावुक हो गया था. आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर झंडा लगाने के लिए युवा हाजीपुर के चटफते गांव निवासी शहीद जय किशोर सिंह के घर पहुंचे थे.

इस दौरान शहीद जय किशोर की मां मंजू देवी को उन्होंने सम्मान दिया. गांव के युवाओं ने हथेली बिछाई जिस पर चलकर जवान की मां प्रतिमा तक पहुंची. प्रतिमा को देखकर मां उससे लिपटकर रोने लगी. इस दौरान लोगों ने संभाला. इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और श्रद्धांजलि दी गई.

Independence Day 2022: शहीद की माता के लिए वैशाली के युवाओं ने बिछा दी हथेली, प्रतिमा से लिपटकर रो पड़ी मां

यह भी पढ़ें- Independence Day Highlights: नौकरी और रोजगार पर बोले CM नीतीश- 10 लाख क्या... हम तो 20 लाख चाहते हैं

2020 में शहीद हुआ था जवान

बता दें कि 2020 में भारत और चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में गलवान घाटी में चार चीनी सैनिक को मार गिराने के बाद अपने देश की सुरक्षा करते हुए जय किशोर सिंह शहीद हो गए थे. शहीद जय किशोर सिंह के बड़े भाई भी सेना में हैं. छोटा भाई भी सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा है. शहीद जय किशोर सिंह के पिता साधारण किसान हैं. रविवार को जब गांव के लोग तिरंगा जुलूस लेकर शहीद जय किशोर सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचे और उनकी मां को अद्भुत सम्मान दिया तो माहौल बदल सा गया. शहीद की मां मंजू देवी भावुक हो गईं. उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया.

इस दौरान देश भक्ति गीत भी बजता रहा. शहीद की मां मंजू देवी ने कहा कि आज लगा कि उनके बेटे की शहादत बेकार नहीं गई है. वहीं दूसरी ओर देश की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जय किशोर सिंह की प्रतिमा आज भी खुले आसमान के नीचे है. प्रतिमा के ऊपर छत तक नहीं बन पाई है. इसको लेकर लोगों में प्रशासन और सरकार को लेकर थोड़ी नाराजगी दिखी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गांधी मैदान से नीतीश कुमार बोले- हम 20 लाख रोजगार देंगे, तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget