एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: बिहार में दिल्ली की तरह घटना! प्रेमिका की इस बात पर सनकी बना प्रेमी, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Bihar News: घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की है. युवती को सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर है.

सीतामढ़ी: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में सोमवार (29 मई) को सिरफिरे को आशिक साहिल ने एक नाबालिग लड़की को सरेआम चाकू से गोदकर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया था. चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए थे. कुछ ऐसी ही घटना बिहार के सीतामढ़ी में हुई है. एक सनकी आशिक ने शादी से इनकार करने पर सोमवार (29 मई) की शाम प्रेमिका को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया. अधिक खून बहने से युवती मौके पर ही बेहोश गई थी. घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. 

ग्रामीणों को जैसे ही जानकारी मिली कि गांव की एक युवती को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है तो काफी संख्या में भीड़ जुट गई. परिजनों ने लड़की को सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. युवती की स्थिति नाजुक बताई गई है. आरोपित युवक की पहचान गांव के ही रमेश साह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है.

परिजनों के साथ आरोपी युवक फरार

घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि वारदात के बाद आरोपित युवक परिजनों के साथ फरार हो गया है. परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि लड़के का लड़की के साथ बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था. परिजन को पता चला तो पंचायत कर दोनों को अलग कर दिया गया था.

अश्लील वीडियो किया था वायरल

बताया गया युवक ने पंचायत के बाद लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था. इस मामले में परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन भी दिया था. हालांकि बाद में स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले को सुलझा लिया गया था. इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी से रिश्ते खत्म कर लिए थे. सोमवार को मौका मिलते ही प्रेमी चंदन ने युवती से मिलने की कोशिश की और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा. युवती के इनकार करने पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

इस मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपित युवक अपने परिजनों के साथ फरार हो गया है.

यह भी पढ़ें- Patna Junction Bomb Threat: कंट्रोल रूम को आया फोन- पटना जंक्शन बम से उड़ने वाला है, मच गया हड़कंप, एक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget