एक्सप्लोरर

Covaxin Vaccine for Children: बिहार में बच्चों को लगेगी केवल कोवैक्सीन, इतने दिनों में दी जाएगी दूसरी डोज, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

Covaxin Vaccine for Children: बिहार में सभी बच्चों को केवल कोवैक्सीन ही लगेगी. इसके अलावा  उन्हें अन्य कोई वैक्सीन नहीं दी जाएगी. राज्य के पास अभी 14 लाख कोवैक्सीन के डोज हैं.

पटना: कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन (Crorona vaccine) लगाने की घोषणा कर दी गई है. पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने तीन जनवरी से 15-18 साल के सभी बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने का एलान किया है. ऐसे में देश के सभी राज्यों में इस बाबत तैयारी शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में गुरुवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने अन्य अधिकारियों के साथ पीसी कर इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि राज्य में लगभाग 83.46 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है. साल 2007 के पहले जन्म लेने वाले सभी बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी.

बच्चों को केवल कोवैक्सीन ही लगेगी

उन्होंने बताया कि बिहार में सभी बच्चों को केवल कोवैक्सीन ही लगेगी. इसके अलावा उन्हें अन्य कोई वैक्सीन नहीं दी जाएगी. राज्य के पास अभी 14 लाख कोवैक्सीन के डोज हैं. वहीं, पहले डोज के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा. वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण 1 जनवरी, 2022 से कोविन ऐप कराया जा सकता है. हालांकि, बिहार में ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन का ज्यादा चलन है, ऐसे में तीन जनवरी से सेंटरों पर भी रजिस्ट्रेशन होगा.  

Samaj Sudhar Abhiyan: समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हिंदी के साथ मैथिली में भी बताए गए शराबबंदी के फायदे

वहीं, उन्होंने बताया कि 10 जनवरी, 2022 से वैसे स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर जिन्होंने नौ महीने पहले कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज ले ली होगी, उन्हें बूस्टर डोज दिया जाएगा. इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को भी बूस्टर डोज मिलेगा. लेकिन, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी पड़गी. हालांकि, इसके लिए उन्हें किसी प्रकार के कागज या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी. आराम से वैक्सीन मिलेगी. जांच जैसा कुछ नहीं होगा.

इतने लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

विभाग के प्रधान सचिव ने कहा, " चूंकि हमने मीडियाकर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर माना है. ऐसे में उन्हें भी बूस्टर डोज मिलेगा. उन्होंने बताया कि तीसरी डोज लेने वालों में 60 व 60 से अधिक उम्र वाले 18.92 लाख लोग, 5.24 लाख हेल्थ केयर वर्कर, 5.6 लाख फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं. 

उन्होंने कहा कि अब तीसरी लहर की संभावना नहीं, तीसरी लहर आ चुकी है. कोरोना के मामले लगातर बढ़ रहे हैं. ऐसे में वैक्सीन ही हथियार है. हम लोग लगातार टेस्ट कर रहे हैं. सैंपल जीनॉम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जा रहे हैं. बिहार के लोगों में फिलहाल डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया जा रहा है. जीनॉम सिक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस में लैब स्थापीत किया गया है. संभवतः वहां नए साल से काम शुरु हो जाएगा. अभी फिलहाल हमें मास्क पहनना है और कोविड अनुरूप व्यवहार करना है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: सीएम के अभियान पर तेजस्वी का हमला, नीतीश कुमार कहते हैं शराब पीने से एड्स होता है, उनके ज्ञान पर हंसी आती है

Samaj Sudhar Abhiyan: एसके सिंघल ने कहा- मां-बाप की अनुमति के बिना कुछ बेटियां घर से निकल जाती हैं, इसके दुखद परिणाम आते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget