एक्सप्लोरर

बिहार: सीएम के अभियान पर तेजस्वी का हमला, नीतीश कुमार कहते हैं शराब पीने से एड्स होता है, उनके ज्ञान पर हंसी आती है

तेजस्वी यादव गुरुवार को दिल्ली से पटना लौटे हैं. इस दौरान उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर बयान दिया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार अब हर तरफ से घिरे हुए और उटपटांग बकने लगे हैं.

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) गुरुवार को दिल्ली से पटना लौट आए. उनके साथ उनकी पत्नी रेचल भी आई हैं. पटना पहुंचने के बाद  एयरपोर्ट पर ही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के ‘समाज सुधार अभियान’ पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले खुद सुधरना चाहिए उसके बाद समाज की बात करनी चाहिए. समाज पहले से सुधरा है, उन्हें पहले सरकार को सुधारने चाहिए.

शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार की ओर से दिए गए एक बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनसभाओं में कहा जा रहा है कि शराब पीने से एड्स होता है, उनके इस ज्ञान पर हमें हंसी आती है. इसलिए उनके ज्ञान पर हमें ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी. वे अब हर तरफ से घिरे हुए और उटपटांग बकने लगे हैं. क्योंकि सबको भी पता है कि बिहार में शराबबंदी बिल्कुल फेल हो चुकी है हर तरफ शराब मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Omicron Variant: क्या बिहार में दिखने लगा थर्ड वेव? NMCH के डॉक्टर ने बताया कब तक रहेगा ओमिक्रोन का असर 

लोजपा (रामविलास) ने भी किया हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि सबको पता है कि शराब बुरी चीज है. नशा खराब है, दहेज मुक्ति सबको चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री समाज सुधार की बात करते हैं. वह खुद अपनी बातों पर अमल नहीं करते. इधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री अब मीडिया पर हमला करने लगे उससे लगता है कि नीतीश कुमार का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है.

बता दें कि नीतीश कुमार ने ‘समाज सुधार अभियान’ की शुरुआत 22 दिसंबर से मोतिहारी से की थी. इसके बाद वह 24 को गोपालगंज, 27 को सासाराम, 29 को मुजफ्फरपुर और उसके बाद 30 दिसंबर को आज समस्तीपुर के पटेल मैदान पहुंचे हैं. अभियान के दौरान ही उनके बयानों को लेकर विपक्षी दल हमलावर है. 

यह भी पढ़ें- Buxar News: दूसरी लहर के बाद बक्सर में मिला कोरोना का पहला मरीज, दुबई से लौटा है युवक, अब कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget