एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बिहार में मानसून खत्म, अब बढ़ेगी ठंड या सताएगी गर्मी? पढ़ें मौसम विभाग की रिपोर्ट

Bihar Weather Update: 18 या 19 अक्टूबर को बिहार के दक्षिणी पूर्वी भाग के कुछ जिलों में बहुत हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है. इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है.

Bihar Weather News 14 October 2024: बिहार में मानसून खत्म हो चुका है. राज्य में वर्षा और वज्रपात की जगह अब ठंड को लेकर चेतावनी जारी होगी. 20 अक्टूबर के बाद से तापमान में गिरावट आएगी. पटना आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार आज (सोमवार, 14 अक्टूबर) राज्य का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है. दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड का एहसास होगा. राज्य में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आसपास रहेगा. पढ़िए पटना मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट.

20 अक्टूबर से पहले बारिश की संभावना

प्रदेश में मानसून खत्म हो चुका है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 18 या 19 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी पूर्वी भाग के कुछ जिलों में बहुत हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है. यह वर्षा ठंड को बढ़ाने वाली होगी. ऐसे में 20 अक्टूबर के बाद से राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है.

अभी बिहार में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास है. अगले चार-पांच दिनों तक ऐसे ही रहेगा. हालांकि बारिश के बाद धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी. पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ेगा. अक्टूबर महीने के अंत में राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब या उसके नीचे आने की संभावना है.

बेगूसराय में रहा सबसे अधिक तापमान

वर्तमान में राज्य के तापमान में एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव हो रहा है. रविवार की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पटना में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. आसमान साफ रहा. सबसे अधिक तापमान बेगूसराय में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में औसत तापमान 32 से 34 डिग्री के करीब रहा.

मौसम विभाग की ओर से रविवार की दोपहर जारी रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण पूर्वी इलाके के दो जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. खगड़िया में 9.9 मिलीमीटर और बांका में एक मिलीमीटर बारिश हुई है. रोहतास में भी बादल बनने के साथ बूंदाबांदी हुई है.

वर्षा की इस तरह की परिस्थितियां आगे भी बन सकती हैं क्योंकि एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे हिंद महासागर के पास समुद्र से 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. इससे राज्य में वर्षा की स्थिति बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन दक्षिणी पूर्वी इलाकों में चार से पांच दिनों के बाद बहुत हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें- 'सड़क छाप... लफुआ', सांसद पप्पू यादव ने दिया खुला चैलेंज तो भड़की BJP, क्या है मामला? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget