एक्सप्लोरर

Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के विभाग में फेरबदल, देखें लिस्ट

IAS Transfer: बिहार सरकार में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण जारी है. सचिवालय ने एक सूची जारी कर कई अधिकारियों को नए विभाग दिए हैं. वहीं, सरकार के इस एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Bihar IAS Transfer: बिहार में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है. नीतीश सरकार लगातार अधिकारियों के विभागों में फेरबदल कर रही है. गुरुवार को एक बार फिर अधिकारियों के विभाग में फेरबदल को लेकर सचिवालय की तरफ से लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में मिहिर कुमार सिंह अगले आदेश तक जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं, संजय कुमार अगले आदेश तक सचिव, परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार 

वहीं, दीपक आनंद अगले अगले आदेश तक श्रम संसाधन विभाग के सचिव बनाए गए. असीमा जैन को सचिव, व्यय वित्त विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है. कार्तिकेय धनजी जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. होम सेक्रेटरी प्रणव कुमार आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. लक्ष्मण तिवारी को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा के पद स्थानांतरित किया गया है.

ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सियासत

बता दें कि नीतीश सरकार इन दिनों आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर काफी एक्टिव है. लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी की जा रही है. बिहार में बड़े पैमाने पर अब अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं. अब तक सैकड़ों अधिकारियों को इधर से उधर किया जा चुका है, लेकिन अभी यह सिलसिला जारी है. वहीं, विपक्ष अपराध को लेकर नीतीश सरकार को लगातार घेर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोशल मीडिया 'एक्स' क्राइम बुलेटिन जारी कर हमलावर हैं. इस मुद्दे पर खूब सियासी बयानबाजी भी हो रही है. वहीं, इस बीच ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगा रहा है. विपक्ष का कहना है कि सरकार चुनावी मोड में है. बिहार में कभी भी चुनाव करा सकती है.

ये भी पढ़ें: Nawada Fire: जीतन राम मांझी के आरोप पर भड़के तेजस्वी यादव, RSS का नाम लेकर कह गए बहुत कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget