एक्सप्लोरर

सुपौल में तेज रफ्तार का कहर, स्कूल की HM और उनके पति की सड़क हादसे में मौत, NH-27 जाम

Husband Wife Died: घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध में एनएच-27 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Road Accident In Supaul: सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (NH-27) पर हुए इस हादसे में छातापुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर टेंगरी की प्रधानाध्यापिका फूलकुमारी देवी और उनके पति कृष्णमोहन चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया है. 

बेटे को परीक्षा के लिए छोड़ने जा रहे थे दंपति

बताया जाता है कि यह घटना तब हुई, जब दंपति अपने बेटे को आईटीआई की परीक्षा दिलाने के लिए बस पकड़वाने जा रहे थे. इसी दौरान, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक दंपति सुपौल जिले के भीमपुर वार्ड 11 के निवासी थे. 

हादसे की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोग भी इस घटना से आक्रोशित हो गए. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध में एनएच-27 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

वहीं मौके पर पहुंचे भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय और छातापुर प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. उसके बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. तब जाकर जाम हटाया गया और आवागमन सुचारू रूप से बहाल हुआ. 

स्थानीय लोगों का सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल

इस दर्दनाक घटना ने तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी वाहन चालक की तलाश जारी है. 

ये भी पढ़ेंः '2025 में रास्ते खुले हैं...', लालू यादव से मुलाकात के बाद बोले पशुपति पारस- समय बलवान होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget