एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार में ढाई साल की बेटी ने खोला मां की मौत का राज, पत्नी को मारकर शव को जलाने जा रहा था पति

Woman Murder: भभुआ थाने में मायके पक्ष ने पति सहित अन्य दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Husband Murder His Wife: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सैदरा खुर्द गांव में शुक्रवार के दिन विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को ससुराल वाले ठिकाने लगा रहे थे. तभी गांव वालों ने पुलिस को फोन कर दिया, जैसे ही मायके पक्ष और पुलिस वाले वहां पहुंचे ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद महिला की बच्ची से जब पूछा तो उसने बताया कि पापा ने मां का रस्सी से गला घोंट दिया है. 

गले पर रस्सी से गला घोटने का निशान

वहीं पुलिस ने जब मृत महिला के शरीर की जांच की तो उसके गले पर रस्सी से गला घोटने के निशान पाया गया. इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया. मृत महिला की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सैदरा खुर्द गांव के कृष्ण कुमार की पत्नी जिरा कुमारी के रूप में हुई है. जिरा कुमारी की ढाई वर्ष की छोटी बच्ची है. वहीं मैके पक्ष ने ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

भभुआ थाने में मायके पक्ष ने पति सहित अन्य दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. मृतक महिला जिरा कुमारी के भाई जयमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गांव वालों से सूचना मिली कि तुम्हारी बहन की तबीयत खराब है, जब हम लोग ससुराल पहुंचे तो शव को अंतिम संस्कार करने के लिए लोग लेकर जा रहे थे और हम लोग को देखते ही ससुराल वाले फरार हो गए. भाई ने कहा कि उसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला की बच्ची से जब पूछा तो उसने बताया कि पापा रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिए हैं.

मामले में पुलिस का क्या है कहना?

भाई ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. सभी ससुराल के लोग इस घटना में शामिल हैं. वहीं भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के सैदरा खुर्द गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. निशान देखने के अनुसार पता चलता है कि रस्सी से गला घोट कर हत्या की गई है. पति को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य दो लोगों का भी नाम एफआईआर में शामिल है. पुलिस आगे कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget