एक्सप्लोरर

Bihar Politics: NDA के साथी संतोष सुमन की नीतीश कुमार से बड़ी मांग, तेजस्वी यादव को बनाएं CM, गरमाई सियासत

Santosh Kumar Suman Statement: 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने रविवार को कई मुद्दों पर सीएम नीतीश कुमार को घेरा. वहीं, उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया.

गया: बिहार के पूर्व मंत्री और 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) ने गया में रविवार को कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. जाति आधारित गणना (Bihar Caste Survey) को लेकर उन्होंने कहा कि त्रुटि तो है. 60–70% प्रतिशत के पास गणक नहीं पहुंचे हैं. कुछ तो ऐसी बातें हुई हैं जिससे किसी जाति विशेष को आगे बढ़ाया गया है अगर डोर टू डोर सर्वे होता तो आंकड़ा सही आता. एक जगह पर बैठकर सर्वे को कर दिया गया है. जाति आधारित गणना लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अगर किया गया है तो निश्चित है जिसकी ज्यादा संख्या होगी उसकी उतनी हिस्सेदारी. उसी के अनुसार हिस्सेदारी देने की कोशिश कीजिए. यह हर जगह लागू होना चाहिए. आंकड़ा के अनुसार तेजश्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाइए. तभी हम मानेंगे कि इसके पीछे उनकी अच्छी मंशा है.

यह तो राजनीति है किसी को गणना में आगे बढ़ा दीजिए. नीतीश कुमार तो सोशल इंजीनियरिंग में बहुत माहिर हैं. किसी को एससी, एसटी बना देते हैं और फिर वोट लेने के बाद छोड़ देते हैं. यह शुरू से कर रहे हैं. दलित को महादलित बनाए हैं. यह सब एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. जनता सब जानती है अब बिहार में इनकी चलने वाली नहीं है. 

'किसी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते हैं'

ओवैसी को लेकर सीएम नीतीश के बयान पर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कहा कि बीजेपी का बी टीम है या सी टीम है यह बाद की बात है, लेकिन किसी समुदाय में यह कहकर किसी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते हैं. एआईएमआईएम की विचारधारा से हम भी सहमत नहीं हैं, लेकिन किसी को यह कहकर चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते हैं और नीतीश कुमार ने जब अल्पसंख्यक मुसलमानों के लिए काम किया है तो उनको किसी से डरना नहीं चाहिए. जनता अगर आपको चाहती है तो आपकी जीत होगी.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को लगता है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है, पकड़ कमजोर हो चुकी है तो इस तरह की बातें जगह जगह मीटिंग कर बोल रहे हैं. कह रहे हैं इनके चक्कर में तो उनके चक्कर मे नहीं आइएगा. किसी को बी टीम, किसी को सी टीम तो किसी को गुप्तचर कह रहे हैं. जनता जिसके साथ है वही सिकंदर है. यह हताशा का परिचय है. मीटिंग कर रहे हैं कह रहे हैं बच के रहना है. इसमें बचना क्या है? अगर आपने काम किया है तो जनता से कहिए वोट दें.

डर से राजनीति नहीं होती है- संतोष कुमार सुमन

'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि 26 दलों ने मिलकर 'इंडिया' गठबंधन बनाया है और सब कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को हटाना है. अगर नरेंद्र मोदी को हटाना विषय है तो यह न बताइए कि अगर हम सरकार में आएंगे तो आपका विकास का क्या मॉड्यूल है? सरकार पांच सालों तक चला पाएंगे कि नहीं? सरकार नरेंद्र मोदी से अलग क्या करेगी? विश्व स्तर पर कैसे अंतरराष्ट्रीय संबंधों को ठीक रखेंगे? सिर्फ सभी के बीच यही डर है कि नरेंद्र मोदी को हटाना है. डर से राजनीति नहीं होती है. डरे सहमे लोग कितना भी मिल जाए, लेकिन एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Survey: जातीय सर्वे को लेकर सुशील मोदी का बड़ा सवाल, क्या CM नीतीश बंगाल में दीदी को राजी करा पाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget