एक्सप्लोरर

नालंदा के पॉश इलाके में रूई और कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं

Nalanda News: नालंदा के बिहार थाना इलाके के अंबेर मोड़ की घटना है. आग के चलते आसपास के कई घर भी चपेट में आ गए. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.

Nalanda Fire News: नालंदा के बिहार थाना इलाके के अंबेर मोड़ के पास एक रूई और कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई. घटना गुरुवार (13 मार्च, 2025) दोपहर की है. अचानक लगी भीषण आग से पॉश इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची. करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां भी पहुंचीं. खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया था. 

अगलगी की सूचना पर एसडीए, डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही रूई और कपड़ा को लाकर गोदाम में रखा गया था. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. आग के चलते आसपास के कई घर भी चपेट में आ गए. घटनास्थल से पास में ही बैंक भी है. बैंक के कर्मी भी बैंक से बाहर निकल आए. अंबेर मोड़ से पुलपर जाने के लिए सभी गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगा दी गई ताकि किसी तरह की भगदड़ या अफरातफरी न हो.

आसपास के दुकानों को कराया गया बंद

होली का त्योहार है ऐसे में अंबेर मोड़ के आसपास काफी भीड़ होती है. यह घनी आबादी वाला इलाका है. आग लगने के बाद आसपास की दुकान को पुलिस-प्रशासन ने बंद करा दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन समय पर गाड़ी नहीं आई. इससे चलते आग ने भयंकर रूप ले लिया. अंबेर मोड़ से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर अग्निशमन विभाग का कार्यालय है फिर भी समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची. आने में करीब आधा घंटा लग गया.

इस अगलगी की घटना को लेकर एसडीएम ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए के लिए अग्निशमन विभाग मौजूद है. जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा. रूई की दुकान में आग लगी है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- अररिया में दारोगा की मौत, अनमोल यादव को पकड़ने गई थी पुलिस, अब SP ने बताया पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget