एक्सप्लोरर

Maha Navami 2022: पटना के शीतला मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, तीन किलोमीटर तक दिखी लाइन

Sheetla Mata Mandir: मंदिर परिसर में माता शीतला की प्रतिमा एवं नवदुर्गा का पिंड स्थापित है. शीतला माता मंदिर में भक्तों की देर रात से ही भक्त लाइन में लग गए थे.

पटना: राजधानी में आज महानवमी को लेकर मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नवरात्र में नवमी पर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा की जाती है. पटना में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है हालांकि पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ दिखी. सभी पूजा पंडालों और मंदिरों में भक्त मां के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. महानवमी पर अगमकुआं स्थित माता शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी. तीन किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई थी. देवी के दर्शन के लिए रात दो बजे से श्रद्धालु लाइन में लग गए थे. 

इस बार भक्तों को मिला दर्शन का मौका

मंदिर परिसर में माता शीतला की प्रतिमा एवं नवदुर्गा का पिंड स्थापित है. नवरात्रि में प्राकृतक फूलों से माता का शृंगार किया जाता है. वहीं नवमी को मां का स्नान, शृंगार और महाभोग के बाद विशेष आरती होती है. आज के दिन श्रद्धालु पशु की बलि भी देते हैं. मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा हुआ है. श्रद्धालु माता को चुनरी सिंदूर, नारियल, फल चढ़ा रहे हैं. दूर दराज से लोग इस मंदिर में महानवमी के दिन आते हैं. यहां मनोकामना पूरी होती है. पिछले दो साल से कोरोना काल के कारण प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था. सीमित संख्या में ही लोग अंदर जा रहे थे, लेकिन इस बार सभी को दर्शन का मौका मिल रहा है. भक्तों की तादाद काफी है. 

यह भी पढें- Navratri 2022: शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे तेजस्वी यादव, अष्टमी पर की मां की पूजा-अर्चना, कहा- मंदिर से है पुराना रिश्ता

वहीं माता के दर्शन करने आए भक्तों ने कहा कि हमलोग आज बहुत उत्साहित हैं. यहां सभी मनोकामना पूरी होती है. माता के दर्शन करने से हमें काफी खुशी होती है. घंटों से हम लोग मां की एक झलक पाने के लिए लाइन में लगे हैं. कई वर्षों से हम लोग यहां आ रहे. बता दें कि मुख्य द्वार का पूरब ही शीतला माता का मंदिर है. मंदिर के दरवाजे के पूरब एवं दक्षिण कोने पर शीतला माता की खड़ी मूर्ति है. शीतला माता के मूर्ति के दाहिने त्रिशूल तथा उसके दाहिने चंडी रूप में योगिनी विराजमान हैं. शीतला माता की मूर्ति के बाएं में अंगार माता की छोटी मूर्ति है.

फुहारों के बीच लोग लगा रहे आस्था की डुबकी

हल्की बारिश के बीच भी राजधानी में दुर्गा पूजा की उमंग अपने शीर्ष पर है. महानवमी पर भक्तों की पूजा पंडाल और मंदिरों में भारी भीड़ लगी है. वहीं महानवमी के दिन कन्या पूजन की जाती है. इस दिन नौ कन्याओं को विधि-विधान पूर्वक भोजन करना चाहिए. सभी प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने से पहले कन्याओं की आरती और पैर धोने चाहिए. नवमी के दिन नवग्रह लकड़ियों के साथ सभी देवी के मंत्रों का जप करके हवन किया जाना चाहिए. इससे काफी पुण्य की प्राप्ती होती है. 

यह भी पढ़ें-Durga Puja 2022: अष्टमी पर CM नीतीश ने ठाकुरबाड़ी में की संध्या आरती, रविशंकर प्रसाद से हुई मुलाकात, जमकर लगे ठहाके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget