एक्सप्लोरर

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी

घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र सदलबल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला में मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां हाइवा व ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मोरदिवा गांव की है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत के भुसारी वार्ड संख्या-17 निवासी उदय पासवान के बेटे राहुल कुमार (20 वर्ष), वार्ड संख्या-18 निवासी राम सुरेश पांडेय के बेटे ऋषि कुमार पांडेय (40 वर्ष) और चंदेश्वर पासवान के बेटे फूल कुमार पासवान (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में रामदयाल पासवान की पत्नी मितिया देवी (50 वर्ष) बेटी प्रियंका कुमारी (22 वर्ष) सहित एक मासूम बच्ची शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. 

स्थानीय लोगों ने घायलों को भेजा अस्पताल

घटना के संबंध में बताया गया है कि भुसारी गांव के कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर समस्तीपुर स्टेशन आ रहे थे, जहां से सभी को दिल्ली जाना था. इसी दौरान बिशनपुर मोड़ के पास समस्तीपुर की ओर से आ रहे हाइवा से ऑटो की टक्कर हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इसमें घायल प्रियंका कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

VIDEO: पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़की अक्षरा सिंह, कहा- ये संस्कारहीन लोग हैं, इनके पास तमीज नहीं

थानाध्यक्ष ने कही ये बात

घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र सदलबल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग को जाम कर दिया. समाचार प्रेषण तक घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. घटना के कारण समस्तीपुर-रोसड़ा पथ करीब एक घंटे से जाम जारी है. इससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है. मौके पर लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें -

Patna City Murder: पटना सिटी में भिखारी की गोली मारकर हत्या, मंगल तालाब के पास बने शेड में खून से लथपथ मिला शव

बिहार: ‘जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख का इनाम’, BJP के ऐसे बयान पर भड़कीं रोहिणी, मांझी के बिना सरकार क्यों नहीं चला लेते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget