एक्सप्लोरर

रोहतास में ऑनर किलिंग, मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

Rohtas Honor killing: रोहतास में मां और बेटी की हत्या को लेकर ससुर ने दलील देते हुए कहा कि करंट लगने से दोनों की मौत हुई है, लेकिन दोनों के शवों पर चोट और खून के धब्बे देखकर पुलिस को संदेह हुआ.

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को तीउरा कला गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिवार की इज्जत और प्रतिष्ठा बचाने के नाम पर मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. परिजन इस घटना को दुर्घटना बता रहे थे, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ और ही निकला. हत्या के संदेह में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दोनों के शरीर पर चोट के गहरे निशान

चुटिया थाना के एसआई लक्ष्मी पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मां और बेटी की करंट लगने से मौत हो गई. लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शवों की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध नजर आया. दोनों मृतका के गले पर गहरे जख्मों के निशान थे, शरीर और कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए और घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियां भी मिलीं. इससे साफ पता चलता है कि मृतका ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था.

घटना के बाद मृतका के ससुर बिगन राम ने कहा कि उनकी बहू बिजली के तार में उलझ गई थी. जब उसकी बेटी उसे बचाने गई, तो वह भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई. हालांकि शरीर पर चोटों के गहरे निशान और खून के धब्बों को देखकर पुलिस को संदेह हुआ.

पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र ने कबूला जुर्म

रोहतास एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पति और पुत्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मां और बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली. डिहरी एसडीपीओ वंदना मिश्रा ने बताया कि यह एक दोहरे हत्याकांड का मामला है और पुलिस ने मृतका के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है.

इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कोई इसे अवैध संबंध के कारण की गई हत्या बता रहा है, तो कोई इसे पारिवारिक कलह का नतीजा मान रहा है. हालांकि रोहतास पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत होता है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और सभी सबूतों को खंगाल रही है ताकि अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके.

यह भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा के जरिए जड़ें मजबूत करने की कवायद, कन्हैया कुमार संभालेंगे कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget