एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बीच हिमंत बिस्वा सरमा का विस्फोटक बयान, आरक्षण पर कहा- पाकिस्तान चले जाएं लालू यादव

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री शनिवार को सीवान के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. सीवान सीट से विजय लक्ष्मी कुशवाहा एनडीए की प्रत्याशी हैं.

Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (18 मई) को सीवान में एनडीए प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. गांधी मैदान में विशाल जनसभा में वो शामिल होने के लिए पहुंचे. इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को लेकर विस्फोटक बयान दिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी निशाने पर लिया.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सीवान की पवित्र धरती ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जैसे व्यक्ति को जन्म दिया. असम राहुल गांधी बोल रहे हैं मुसलमानों को आरक्षण देना चाहिए. कर्नाटक में हिंदुओं के ओबीसी का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण दिया. अब लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि पूरे देश में मुसलमान को आरक्षण देना है. मैं लालू यादव को बोलना चाहता हूं कि मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाओ पाकिस्तान में वही आरक्षण देना.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता में आने के बाद चाहते हैं कि राम जी को दोबारा टेंट में रखें, लेकिन जब तक सूरज चांद है तब तक राम मंदिर भी रहेगा. उन्होंने कहा कि 400 सीट दीजिए मथुरा में शाही ईदगाह की जगह कृष्ण जन्मभूमि भव्य और ज्ञानवापी मंदिर बनेगा.

'400 सीट दीजिए... लागू होगा ये कानून'

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक-एक मुसलमान 4–4 शादियां कर लेता है, एक पत्नी को धर्मपत्नी मान लिया तो दूसरी-तीसरी शादी क्यों? मुसलमान माताओं बहनों पर क्या गुजरेगा ये सोचना चाहिए. हिंदुओं की एक पत्नी, मुसलमानों की एक पत्नी. हिंदुओं का जो कानून होगा वही मुसलमानों का भी होगा. 400 सीट दीजिए ये कानून लागू होगा.

'…वो कश्मीर भी हमारा होगा': हिमंत बिस्वा सरमा

सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "कश्मीर एक था, जब देश आजाद हुआ. नेहरू जी के कारणों कश्मीर दो भाग में हुआ. एक भारत एक पाकिस्तान में, लेकिन हम मानते हैं कि वो हमारा है. 1972 में भारत ने पाकिस्तान को हराया. उस वक्त हम बोल सकते थे कि तब तक तुम्हारे लोगों को आजाद नहीं करें जब तक कश्मीर नहीं दोगे, लेकिन इंदिरा गांधी ने तुष्टिकरण करने के लिए नहीं मांगा. नरेंद्र मोदी को 400 सीट दीजिए वो कश्मीर भी हमारा होगा."

यह भी पढ़ें- Santosh Suman: 'इस जवानी में भी...', तेजस्वी यादव के कमर दर्द पर बहुत कुछ बोलते हुए संतोष सुमन ने दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget