एक्सप्लोरर

Bihar: फेसबुक पर हुआ प्यार फिर की शादी, नौकरी झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपये, अब पत्नी को बीच राह छोड़ा

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में एक महिला के प्रेम विवाह के बाद उसके पति ने उसे झांसे में लेकर लाखों रुपये ले लिए. इसके बाद उसने पत्नी को अकेला छोड़ दिया, महिला ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Bihar News: बिहार के हाजीपुर (Hazipur) में बीपीएससी (BPSC) की तैयारी कर रही एक छात्रा को पुलिसकर्मी द्वारा प्यार में धोखा दिए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दोनों तीन साल पहले रिलेशनशिप में आए और फिर शादी (Marriage) कर ली. उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए और फिर उससे संबंध तोड़ लिया. अब छात्रा न्याय के लिए भटक रही है. छात्रा ने हाजीपुर कोर्ट में याचिका दाखिल की है. 

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत साल 2020 में हुई जब रुचि के पिता की तबीयत खराब हुई. वह अपने पिता के इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंची थी. रुचि की इस दौरान अस्पताल में विक्की नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई जो सोनपुर का रहने वाला था और बिहार पुलिस में ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था. वह जहानाबाद ट्रैफिक डीएसपी के अंतर्गत काम कर रहा था. रुचि और विक्की की मुलाकात के बाद फेसबुक के जरिए नजदीकी बढ़ी. कुछ दिन बीत जाने के बाद दोनों प्यार में बंध गए. इसके बाद दोनों ने पटना के एक मंदिर में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज कर ली. 

रुचि को अपने घर ले जाने को तैयार नहीं था विक्की
रुचि, विक्की को अपने घर ले जाने के लिए कहती लेकिन विक्की उसे अपने घर ले जाने को तैयार नहीं था. आरोप है कि विक्की को यह पता चल गया था कि लड़की धनाड्य परिवार से है. उसने धीरे-धीरे रुचि से पैसा वसूलना शुरू कर दिया. उसने इस बहाने से रुचि से पैसे लिए कि उसके जीजा बड़े पुलिस अधिकारी के साथ रहते हैं. वह बिहार पुलिस में उसकी नौकरी दिलवा देंगे. रुचि ने विक्की की बात में आकर जमीन बेच दी और 17 लाख रुपया भी विक्की को दिया.

पति ने अपने जीजा के साथ मिलकर रुचि को दिया धोखा
विक्की ने अपने जीजा के साथ मिलकर पैसे बांट लिए और रुचि की नौकरी नहीं लगी. इसके बाद उसने रुचि को भी छोड़ दिया. इधर, तीन साल में रुचि का चार बार अबॉर्शन हुआ था. रुचि ने विक्की के जीजा पर घिनौनी हरकत करने के भी आरोप लगाए हैं. रुचि के वकील रंजीत कुमार यादव ने कहा, ''पुलिस वाले द्वारा लड़की को बेहद परेशान किया गया है. पैसे भी लिया गया है. 3 साल तक शादी करके साथ रहा. अब उसे रखने से इनकार कर रहा है. मामला हमारे पास आया है.'' रुचि की यह दूसरी शादी थी. पहली शादी 2019 में हुई थी. 

ये भी पढ़ेंBihar Politics: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले- 'CM नीतीश कुमार जो भी करते हैं वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget