एक्सप्लोरर

'अनिल कपूर की फिल्म थोड़ी है…', जनता से मौका मांगने वाले तेजस्वी यादव पर किसने किया ये हमला?

Bihar Politics: बिहार सरकार के आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि जनता पांच साल के लिए मौका देती है. पढ़िए उन्होंने आरजेडी नेता को लेकर और क्या कुछ कहा है.

Bihar Politics: बिहार सरकार के आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर गुरुवार (03 जुलाई) को जमकर हमला किया. गयाजी स्थित सर्किट हाउस में वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. तेजस्वी के इस बयान पर कि 20 साल एनडीए को 20 महीना उन्हें दिया जाए इस पर संतोष सुमन ने कहा कि अनिल कपूर की फिल्म थोड़ी है कि 20 महीने के लिए सीएम की मांग कर रहे हैं. वह असंवैधानिक बात करते हैं.

'पांच साल के लिए मौका देती है जनता'

आरजेडी के शासनकाल का जिक्र करते हुए संतोष सुमन ने कहा कि 15 साल का हिसाब बताएं. 15 महीना भी मिला. अब 20 महीना क्यों मांग रहे हैं? उसी 15 महीने का पहले हिसाब तो दें. जिस विभाग में थे उसमें पुल कैसे टूटा? यह तो जवाब दें. 15 साल के जंगलराज को हम नहीं बोल रहे हैं, यह कोर्ट बोल रहा है. लोकतंत्र में कोई 20 महीने के लिए समय थोड़ी देता है. पांच साल के लिए जनता मौका देती है.

तेजस्वी यादव के ही एक बयान पर संतोष कुमार सुमन ने कहा, "अब कोई यह बोल दे कि हम पीएम बन जाएंगे तो बिजली मुफ्त कर देंगे, तो जो तेजस्वी यादव बोल रहे हैं वह होना नहीं है. सूर्य कभी पश्चिम से उदय नहीं होता है. सब जानते हैं वह कुछ बोल देते हैं. बात बनाने के लिए कुछ भी बोल सकते हैं. काम करके दिखाने की जरूरत है. 

तेजस्वी यादव को दी बिहार घूमने की सलाह

तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा, "अभी बिहार घूमिए, दर्शन कीजिए, कुछ सीखने का काम कीजिए, जनता का काम कीजिए. आने वाले समय में चेहरा हो सकते हैं, लेकिन अभी कुछ नहीं हैं. भ्रामक प्रचार और जनता को बरगलाने से कुछ नहीं होने वाला है. जनता का विश्वास एनडीए पर है. सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हुआ है. बिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार की जरूरत है. विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटों पर एनडीए की जीत होगी. 

एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर 'हम' पार्टी लड़ेगी इस पर अभी मत जाइए. सम्मान के साथ समझौता है. सम्मान के साथ सीट भी मिलेगी. सब बैठ कर तय करेंगे. 

दूसरी ओर बिहार में पोस्टरबाजी पर कहा कि जो सच है वह सच ही रहेगा. सड़क, बिजली आदि की व्यवस्था हुई है. गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंचा है. सारे विकास कार्यों का श्रेय पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जाता है. तो पोस्टर तो दिखेगा ही. विकास का पोस्टर दिख रहा है तो महागठबंधन को जलन क्यों हो रहा है? पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

यह भी पढ़ें- Exclusive: 60 सीट… डिप्टी CM का पद, मुकेश सहनी का चुनावी प्लान तैयार! NDA पर लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget