एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार का साथ कबूल है या नहीं? पूर्व मंत्री संतोष मांझी ने दो टूक में दिया जवाब

Bihar Politics: हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष मांझी ने बिहार की सियासी गहमागहमी के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Bihar News: बिहार की राजनीति से एक और बड़ी खबर आई है. हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कैबिनेट में रहे पूर्व मंत्री संतोष मांझी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में हम पार्टी का भी प्रतिनिधित्व होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा. इसके साथ ही उन्होंने गया लोकसभा सीट पर भी दावा ठोंक दिया. शुक्रवार (26 जनवरी) को इससे पहले जीतन राम मांझी ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि राज्यसभा का मौका मिला तो जाएंगे. यानी मांझी दावा और दबाव दोनों की राजनीति कर रहे हैं.

बिहार में हर खेमे में हलचल

बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है और हर खेमे में हलचल है. बीजेपी बिहार की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. ये बैठक 27 और 28 जनवरी को होगी. बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोड तावड़े शनिवार को पटना जाएंगे. वहीं सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी को बिहार में सरकार बनाने की कोई जल्दबाजी नहीं है, वो कुछ शर्तों के साथ नीतीश कुमार के साथ जाना चाहती है. 

जेडीयू और बीजेपी के अलावा लालू यादव की आरजेडी में सियासी हलचल से अछूता नहीं है. मौजूदा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए लालू यादव का कैंप एक्टिव हो गया है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. बिहार में लगभग ये तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार और बीजेपी फिर से साथ आ सकते हैं. ऐसे में आरजेडी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत है. अगर नीतीश कुमार महागठबंधन से हटते हैं तो 114 विधायक बचेंगे. इस स्थिति में एआईएमआईएम के एक विधायक अख्तरुल इमान और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह से संपर्क साधने की कोशिश है. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू के असंतुष्ट विधायकों पर भी आरजेडी की नजर है.

बिहार में नीतीश कुमार को लेकर अटकलों के बीच तेजस्वी यादव का पहला बयान, क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: वैशाली में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरा, कई मजदूर घायल
बिहार: वैशाली में निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिरा, कई मजदूर घायल
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
मोतिहारी: घर में घुसकर डबल मर्डर, 10 साल के बच्चे के सामने चाकू से गोदा
मोतिहारी: घर में घुसकर डबल मर्डर, 10 साल के बच्चे के सामने चाकू से गोदा
MLC चुनाव: 'दादा' नहीं करेंगे सुलह? JDU में अनंत सिंह का बागी रुख!
MLC चुनाव: 'दादा' नहीं करेंगे सुलह? JDU में अनंत सिंह का बागी रुख!

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
Embed widget