एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती विवाद को लेकर पूरे बिहार में मचा है बवाल, जानें इस पर गुरु रहमान ने क्या कहा

Bihar Teacher Candidate Protest: शिक्षक बहाली में नई डोमिसाइल नीति का अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं. वहीं, इस पर पटना के प्रख्यात शिक्षक गुरु रहमान ने अपनी बात रखी.

पटना: शिक्षक भर्ती को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) के नए निर्देश के बाद पूरे राज्य के शिक्षक अभ्यर्थी खिलाफ में हैं. शिक्षक अभ्यर्थी नई डोमिसाइल नीति का विरोध कर रहे हैं. वहीं, सरकार की नई नीति से शिक्षाविद भी नाराज दिख रहे हैं. सरकार परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले पटना के प्रख्यात शिक्षक गुरु रहमान ने बिहार सरकार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि सरकार द्वारा निकाली गई शिक्षक बहाली (Bihar Teacher Recruitment) में बिहार के अभ्यर्थी शिक्षक तो नहीं बनेंगे लेकिन पागल जरूर हो जाएंगे. गुरु रहमान ने कहा कि जब से शिक्षक बहाली विज्ञापन निकली है, उसके बाद से अब तक आठ बार से ज्यादा नोटिफिकेशन निकल चुके हैं. कभी कोई चीज के लिए तो कभी कोई चीज के लिए सरकार के शिक्षा विभाग और बीपीएससी का नया नया आदेश आ रहा है. 

सरकार की तानाशाही रवैया है- गुरु रहमान

गुरु रहमान ने कहा कि अभ्यर्थी तैयारी क्या करेंगे? उन्हें तो यह डर सता रहा है कि कब क्या चीज की नोटिस निकल जाएगी. कोई नहीं जानता है. उनके दिमाग को बिहार सरकार के नोटिफिकेशन पर अटक चुकी है. सरकार जब विज्ञापन निकाली थी, उसी वक्त आवासीय को लेकर नोटिफिकेशन में देना चाहिए था. हम यह नहीं कहते हैं कि पूरे देश को आप फार्म भरने की अनुमति नहीं दीजिए, लेकिन यह काम पहले करना चाहिए था. आप अगर नहीं किए तो दूसरी बहाली में यह काम करना चाहिए था, लेकिन अब सब कुछ होने के बाद इस तरह का निर्देश निकालते हैं और सीधे कैबिनेट में पास भी कर देते हैं. यह तो सरकार की तानाशाही रवैया है. 

'शिक्षा क्षेत्र में अच्छे और पढ़े-लिखे शिक्षक होने चाहिए'

प्रख्यात शिक्षाविद ने कहा कि सभी लोगों ने शिक्षक बहाली में बीपीएससी द्वारा परीक्षा लिए जाने का विरोध कर रहे थे, लेकिन हमने सरकार के इस फैसले को का तारीफ की थी. हमने उस वक्त भी कहा था कि अच्छी बात है. शिक्षा क्षेत्र में अच्छे और पढ़े-लिखे शिक्षक होने चाहिए, लेकिन बीपीएससी से परीक्षा होगी तो क्वालिटी वाले शिक्षक तो आएंगे. क्या सरकार को अपने बीपीएससी पर भरोसा नहीं है, जो इस तरह का निर्णय लिया गया.

सरकार की नीति पर उठाए सवाल

गुरु रहमान मंत्री पर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री कहते हैं कि विज्ञान, अंग्रेजी, गणित में अच्छे और गुणवान शिक्षक होने चाहिए इसलिए पूरे देश के लोगों को फार्म भरने की अनुमति दी गई है. शिक्षा विभाग को फिर बीपीएससी पर भरोसा नहीं है. बीपीएससी से परीक्षा जो पास करेगा वह कोई जाहिल तो नहीं होगा. बिहार में इतने टैलेंटेड लोग हैं. उन्होंने कहा जब बिहार चाणक्य और आर्यभट्ट को जन्म दे सकता है तो बिहार में क्या शिक्षक नहीं बन सकते हैं. यह पूरी तरह बिहार के अभ्यर्थियों के लिए अपमान करने वाली बात है और साथ ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

'बिहार के युवा अब प्रदेश में भी वह जलील होंगे'

प्रख्यात शिक्षक ने कहा कि झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र ऐसे सात राज्य हैं, जहां सिर्फ राज्य के लोगों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं है. बिहार में फिर ऐसी क्या बात हो गई कि मैं पूरे देश के लोगों को आमंत्रित करना पड़ गया. बिहार के युवा बाहर में तो जलील होते ही हैं अब बिहार में भी वह जलील होंगे. सरकार को एक बार फिर इस निर्णय पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार फिर आग्रह करूंगा कि बिहार के युवाओं के भविष्य के बारे में एक बार फिर सोचें. आप बीपीएससी से परीक्षा लेकर शिक्षक बना रहे हैं. आपको इसलिए अब बीपीएससी पर भी भरोसा करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Teacher Recruitment Manual: सुशील मोदी को हुई शिक्षक अभ्यर्थियों की चिंता, पूछे ये सवाल, तेजस्वी के वादे को बताया फेल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget