एक्सप्लोरर

Sushil Modi: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की याद में शोक सभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Sushil Kumar Modi Tribute: पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी के श्रद्धांजलि सभा में कई राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए. इस सभा में राज्यपाल, सीएम, केंद्रीय मंत्री सहित कई दिग्गज पहुंचे थे.

Sushil Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की याद में शुक्रवार को रविंद्र भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ ही दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा शामिल हुए. सभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्व. मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बिहार के लिए स्व. मोदी का योगदान अविस्मरणीय है तथा उसे आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी. हमें केवल शब्दों से ही नहीं, बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से भी उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए. राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थानों के साथ भी उनका संबंध विलक्षण था. स्व. मोदी ने उन्हें बिहार के कई सामाजिक संस्थानों से जोड़ा.

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के साथ उनका संबंध वर्ष 1978 से था. राज्यपाल के रूप में बिहार आने पर सबसे पहले उन्होंने ही उनका स्वागत किया था.

इस मौके पर नीतीश कुमार भी पहुंचे और सभा में भाग लिया. वे इस दौरान भावुक हो गए. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने मार्गदर्शक और बड़ा नेता खोया है. सरकार से लड़ना आसान नहीं होता है. वह ज्यादा उम्र में भी किसी बैठक में अनुपस्थित नहीं होते थे. पार्टी की चिंता भी वे लगातार करते रहे. उन्होंने जो रास्ता दिखाया है, उस पर हम चलें, यही सच्ची श्रद्धांजलि है.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि स्व. मोदी निर्भीक नेता थे. अगर मुझे किसी ने हिंदी सिखाया तो वह सुशील मोदी जी थे. वे कहा करते थे कि जैसी भी हिंदी बोलें, लेकिन, बोलते रहें. आज उन्हीं के कारण हम जैसी भी हिंदी बोल पाते हैं, वह बोलते हैं.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh: 'बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है', सारण बम ब्लास्ट पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget