एक्सप्लोरर

B से बीड़ी वाले विवाद पर बिहार के राज्यपाल ने कह दी बड़ी बात, तेजस्वी बोले- जरूर माफी मांगनी चाहिए

Bihar Politics: राज्यपाल ने कहा कि संसद में क्या कहा गया वो तो मैं अपने मुंह से कहना भी नहीं चाहता. लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है. अपने ऊपर नियंत्रण रखने से चलता है.

बीड़ी और बिहार दोनों 'B' से शुरू होते हैं. केरल कांग्रेस की ओर एक्स पर लिखी गई इस बात से एक नया बवाल शुरू हो गया है. बिहार के सियासी दलों की ओर से इस पर आपत्ति जताई जा रही है. इस तरह के बयान से आरजेडी भी खुश नहीं है. इस पूरे विवाद पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

'बीड़ी तो छोटी बात है…'

शुक्रवार (05 सितंबर, 2025) को यूपी के बागपत में पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "पटना में वकीलों की एक सभा थी, बड़े-बड़े वकील थे, रविशंकर जी भी थे, मैंने वहां कहा आप वकील लोग हैं अगर आप अदालत में स्तर से गिरी हुई और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करेंगे तो क्या अदालत आपको इजाजत देगी? अगर फिर भी करेंगे तो क्या होगा… तो कहा गया सजा देगी. मैंने कहा जहां कानून की व्याख्या होती है और कानून के अनुसार न्याय करने की प्रक्रिया होती है वहां अमर्यादित भाषा के लिए कोई जगह नहीं है. बीड़ी तो छोटी बात है." 

राज्यपाल ने कहा, "संसद में क्या कहा गया वो तो मैं अपने मुंह से कहना भी नहीं चाहता. लोकतंत्र लोकलाज के सहारे चलता है, लोकतंत्र मर्यादा का सम्मान करने से चलता है, अपने ऊपर नियंत्रण रखने से चलता है. अगर सत्ता की इच्छा ऐसी है कि वह स्वच्छंद हो गई और हम किसी मर्यादा का सम्मान ही नहीं करेंगे तो जनता उसका संज्ञान लेगी और मैं मानता हूं कि भारत की जनता लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी."

क्या बोले तेजस्वी यादव?

इस पूरे विवाद में महागठबंधन में शामिल दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर कहा, "मैंने इस ट्वीट को अभी तक देखा नहीं है. मगर बिहार को लेकर अगर कोई आपत्तिजनक बात की गई है तो जरूर उसके लिए माफी मांगनी चाहिए."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget