एक्सप्लोरर

राज्यपाल फागू चौहान बोले- बिहार में मुफ्त होगा कोरोना टीकाकरण, ये सरकार का संकल्प

फागू चौहान ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि बिहार में कोरोना का संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रित है.

पटना: बिहार में गणतंत्र दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया. यहां राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर सरकार चलने को कृतसंकल्प है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि कोरोना से बचाव के लिए पूरे राज्य में इसका नि:शुल्क टीकाकरण कराया जाएगा.

राज्यपाल ने कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर राज्य के हर क्षेत्र का विकास और हर तबके का उत्थान सरकार का मूल संकल्प है. बिहार में कानून का राज स्थापित रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. संगठित अपराध पर अंकुश लगाया गया है और यही व्यवस्था निरंतर जारी है. राज्यपाल ने कहा कि कोरोना से बिहार भी प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए शुरू से सचेत रही है और लगातार इस पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अभी बिहार राज्य में प्रतिदिन लगभग 1 लाख जांच की जा रही है. बिहार में कोरोना से रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है.

कोरोना का संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रित है- राज्यपाल

फागू चौहान ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि बिहार में कोरोना का संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रित है. उन्होंने कहा, "राज्य सरकार का संकल्प है कि कोरोना से बचाव के लिए पूरे राज्य में इसका नि:शुल्क टीकाकरण कराया जायेगा." चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा पर शुरू से ध्यान केन्द्रित किया है. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है. 5 हजार 82 पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है और शेष 3,304 पंचायतों में भी कक्षा 9 की पढ़ाई शुरू हो गई है.

राज्यपाल ने कृषि, सड़क, बिजली क्षेत्र में भी व्यापक सुधार की चर्चा की. चौहान ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के प्रति संवेदनशील है और यह इसकी प्रमुख नीतियों का अभिन्न अंग है. इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई. इससे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा, "आज हम सबको अपनी आजादी, एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना है. राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव और शान्ति बनाये रखना है. शान्ति और सद्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है."

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी विधानसभा परिसर में झंडोत्तोलन किया. गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार: चुनावी रंजिश में दोस्त ने की दोस्त की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस क्या बिहार में चिराग पासवान को झटका देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget