एक्सप्लोरर

Gopalganj News: गोपालगंज में तेज रफ्तार गाड़ी डायवर्सन से टकराई, 4 किन्नर हुए जख्मी, दो की मौत

Road Accident: मामला मांझा थाना क्षेत्र का है. मृत किन्नरों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है. वहीं, घटना के बाद चालक और अन्य तीन लोग भाग गए.

Gopalganj News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के पास शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किन्नरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तेज रफ्तार में गाड़ी होने की वजह से हुई. सभी किन्नर जादोपुर क्षेत्र से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे. हादसा तब हुआ जब गाड़ी तेज गति से चल रही थी और चालक की झपकी आने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी डिवाइडर को तोड़ती हुई पलट गई. इस घटना में दो किन्नरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई. वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए दो किन्नरों की पहचान नेहा किन्नर और अंजला किन्नर के रूप में हुई है.

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अंजला किन्नर की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. नेहा किन्नर की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है.

थानाध्यक्ष का आया बयान

हादसे के बाद गाड़ी का चालक और अन्य तीन लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो नर्तकियों की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत स्थिति की जानकारी ली और फरार लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है. हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर की अपील

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आश्वासन दिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके. सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता को देखते हुए प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है.

ये भी पढे़ं: Pappu Yadav: पप्पू यादव ने किया 'वफ्फ कब्रिस्तान अधिकार यात्रा' का ऐलान, तेजस्वी के दौरे पर क्या बोल गए सांसद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget