एक्सप्लोरर

AIMIM के नेता अब्दुल सलाम की हत्या मामले में पटना से जुड़ा कनेक्शन, SP ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

Gopalganj AIMIM Leader Abdul Salam Murder Case: 12 फरवरी की रात बदमाशों ने अब्दुल सलाम की गोली मारकर हत्या की थी. बेटे ने एफआईआर में सात लोगों को नामजद किया है.

गोपालगंज: असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पटना से कनेक्शन जुड़ गया है. पुलिस ने मृतक अब्दुल सलाम के बेटे अनस सलाम के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. इनमें से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरार चार अभियुक्तों की तलाश में गोपालगंज पुलिस की एसआईटी और एसटीएफ छापेमारी कर रही है. इस मामले में गोपालगंज के एसपी ने बुधवार (14 फरवरी) को जानकारी देते हुए खुलासा किया है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया. कहा कि अपराधियों ने हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक पटना के बेउर थाना क्षेत्र से चोरी की थी. शॉर्प शूटरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद सीमावर्ती जिले की ओर फरार हो गए. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि बाइक जहां से चोरी हुई है वहां से सीसीटीवी फुटेज को मंगाया जा रहा है. हत्या में पटना का कनेक्शन आने के बाद पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच शुरू कर दी है.

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त कौन हैं?

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव के रहने वाले फिरोज आलम, मोहम्मद अद्दू और मोहम्मद शकुर हैं. फरार अभियुक्तों में सदर प्रखंड के चौराव पंचायत के मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे मुखिया, मुखिया के भाई महताब आलम उर्फ लाल बाबू, फहिम उर्फ उद्दाम और आरिफ उर्फ सोना शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है.

बेटे ने क्या लगाया है आरोप?

मृतक अब्दुल सलाम के बेटे ने चौराव पंचायत के मुखिया समेत सात नामजद के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के गोपालगंज के बड़े नेताओं का हाथ होने की संभावना जताई है. बेटे अनस सलाम का कहना है कि उनके पिता अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव थे. गोपालगंज सीट से उन्होंने विधानसभा उपचुनाव लड़ा था. राजनीतिक साजिश के तहत हत्या की जा सकती है. एफआईआर में आरजेडी के नेताओं के नाम का जिक्र नहीं है.

वहीं हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर में सीवान के खान ब्रदर्स ग्रुप के अयूब और रईस खान के करीबी रिश्तेदारों का नाम आया है. कहा जा रहा है कि एफआईआर में नामजद अभियुक्त चौराव पंचायत के मुखिया परवेज आलम उर्फ छोटे, महताब आलम उर्फ लालबाबू, इनका बेटा आरिफ उर्फ सोना तीनों सीवान ग्रुप के करीबी रिश्तेदार हैं.

कैसे हुई थी अब्दुल सलाम की हत्या?

बता दें कि 12 फरवरी को बाइक सवार दो अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव के रहने वाले एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव और मदरसा इस्लामिया के सचिव रहे अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की तुरकहां पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह लखनऊ जाने के लिए थावे जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए अमानुल हक उर्फ मुन्ना के साथ बाइक से निकले थे. रास्ते में रात के 12 फरवरी की रात 9.20 के आसपास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें- BJP Reaction: RJD के विधायकों में टूट पर डिप्टी सीएम ने तेजस्वी को चेताया, विजय सिन्हा बोले- 'ये बाज नहीं आए तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget