एक्सप्लोरर

गोपाल खेमका हत्याकांड: अंतिम यात्रा से एक शख्स को पुलिस ने उठाया, शूटर के इलाके का पता चला!

Gopal Khemka Murder Case: पुलिस को शक है कि बेउर जेल से हत्या की साजिश रची गई है. पुलिस सूत्रों का दावा है 24 घंटे के अंदर ही इस मामले में बड़ा खुलासा होगा. कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं.

Gopal Khemka Murder:  पटना के बड़े व्यवसायी रहे गोपाल खेमका की हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है. हत्याकांड के करीब 60 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इस मामले में पटना पुलिस के हाथ खाली हैं. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दूसरी ओर बड़ी खबर है कि बीते रविवार (06 जुलाई, 2025) को गोपाल खेमका की अंतिम यात्रा में शामिल एक संदिग्ध दिखा जिसे पटना पुलिस ने उठाया है. हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. 

इस पूरे मामले में पुलिस को शक है कि बेउर जेल से हत्या की साजिश रची गई है. यही वजह है कि पुलिस की टीम बेऊर जेल में छापेमारी कर चुकी है. यहां के बंद कैदियों से पूछताछ कर चुकी है. जेल से जो इनपुट मिला उस आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है. अब तक सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है.

पटना साहिब इलाके का बताया जा रहा शूटर

बता दें कि जिस शूटर ने घटना को अंजाम दिया था उसका अंतिम लोकेशन हाजीपुर में मिला था. सूत्रों के अनुसार उसकी पहचान कर ली गई है. उसके बारे में पुलिस को सारी जानकारी मिल गई है. वह पटना साहिब इलाके का रहने वाला है. उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है. 

गौरतलब हो कि शुक्रवार की देर रात गोपाल खेमका की अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर हत्या की गई थी. अब तक की जांच में पुलिस को यह लग रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. बेटे गुंजन खेमका की हत्या का कनेक्शन इससे जोड़कर देखा जा रहा है. गुंजन खेमका की 2018 में अपराधियों ने हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

दूसरे बेटे को दी गई पुलिस सुरक्षा

फिलहाल गोपाल खेमका के दूसरे बेटे गौरव खेमका के बयान पर पटना के गांधी मैदान थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गौरव खेमका को पुलिस सुरक्षा दी गई है. दो कॉन्स्टेबल उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं. पुलिस सूत्रों का दावा है 24 घंटे के अंदर ही इस मामले में बड़ा खुलासा होगा. कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget