एक्सप्लोरर

लखीसराय वाले ध्यान दें! 44 करोड़ खर्च कर नीतीश सरकार बदलने जा रही 2 सड़कों का कायाकल्प

Bihar News: हलसी से मांझवे और विद्यापीठ चौक से मोहनपुर तक सड़क का निर्माण होना है. मंत्री नितिन नवीन ने कहा इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और आमजन को राहत मिलेगी.

Patna News: लखीसराय वालों के लिए अच्छी खबर आई है. जिले की दो सड़कों का नीतीश सरकार कायाकल्प करने जा रही है. शुक्रवार (18 अप्रैल) को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के निर्देश पर केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत दो योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. 44 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो सड़कों का निर्माण कार्य होगा. हलसी से मांझवे और विद्यापीठ चौक से मोहनपुर तक चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होगा.

हलसी से मांझवे तक की सड़क का रूट जानें

पहली योजना के तहत हलसी से मांझवे तक 10.35 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा. इस पर 25.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इस सड़क के बनने से हलसी, मोह‌द्दीनगर, सेठना, बेहरांवा, गेरुआपुर संडा, शिवसोना, धीरा, बरदोखर, राता जैसे दर्जनों गांवों को जोड़ने में सुविधा होगी. साथ ही जमुई जिले की सीमा तक कनेक्टिविटी भी आसान होगी. साथ ही इस पथ से शिवसोना में स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय के छात्र-छात्राओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.

विद्यापीठ चौक से मोहनपुर तक का रूट देखें

दूसरी योजना में विद्यापीठ चौक से मोहनपुर तक 5.15 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण होगा. इसके लिए 18.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह सड़क विद्यापीठ चौक, रेहुआ, किशनपुर, मोहनपुर, रामचन्द्रपुर, पिपरिया, फुलवरिया, सुरजीचक, रहाटपुर जैसे गांवों को जोड़ेगी. इस मार्ग में बालिका विद्यापीठ सहित कई विद्यालय भी हैं. नई सड़क बनने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी. खासकर बाढ़ के समय जब रास्ते प्रभावित होते हैं.

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि ये योजनाएं लखीसराय जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने विभाग को निर्देश दिया है कि शीघ्र निविदा जारी कर कार्य की शुरुआत की जाए और उसे तय समय सीमा में पूरा किया जाए. मंत्री ने भरोसा जताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और आमजन को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी खुद को CM पद का दावेदार बता रहे हैं, क्या कहेंगे? नीतीश कुमार के बेटे ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget