एक्सप्लोरर

तेजस्वी खुद को CM पद का दावेदार बता रहे हैं, क्या कहेंगे? नीतीश कुमार के बेटे ने दिया ये जवाब

Nishant Kumar: निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता से अपील करता हूं कि इलेक्शन होने वाला है तो एनडीए की सरकार बनाएं. अच्छे बहुमत से एनडीए को लाएं.

Nishant Kumar: बिहार में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव खुद को सीएम पद का दावेदार बता रहे हैं. आरजेडी का भी कहना है कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता सीएम बनाना चाहती है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान आया है. शुक्रवार (18 अप्रैल) को निशांत कुमार ने इससे जुड़े सवाल पर मीडिया से कहा कि जनता के दरबार में चलते हैं. जनता तय करेगी क्या करना है. जनता फैसला लेगी कौन अच्छा है क्या है. 

निशांत कुमार ने कहा, "बिहार की जनता से अपील करता हूं कि इलेक्शन होने वाला है तो एनडीए की सरकार बनाएं. अच्छे बहुमत से एनडीए को लाएं. पिताजी सीएम रहें. पिताजी फिर से विकास का काम जारी रखें." 

इस सवाल पर कि तेजस्वी यादव आपकी बड़ी तारीफ करते हैं. जब भी देखा गया वो विरोध नहीं करते हैं आपका. इस पर निशांत कुमार ने कहा कि ठीक है. हमारे छोटे भाई हैं. ऐसा कहते हैं तो अच्छी बात है. एक और सवाल पर कि भविष्य में आप दोनों भाई कभी मिलेंगे? इस पर कहा अरे ऐसा क्या है.

तेजस्वी के आरोपों पर भी दिया जवाब

निशांत कुमार से पूछा गया कि तेजस्वी यादव आरोप लगाते हैं आपके पिता पर कि तबीयत ठीक नहीं है. उनको हाईजैक करके रखा गया है. इस पर निशांत ने कहा, "सब ठीक है. आराम से पांच साल सीएम रह सकते हैं. सक्षम हैं." 

'25 से 30 फिर से नीतीश' पोस्टर लगा है. इस पर निशांत ने कहा कि ठीक ही है. बिहार की जनता से अपील है कि 2010 में जैसा बहुमत आया था उससे भी बेहतर दें. इस बार तो 43 सीट से संतोष करना पड़ा था. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों के बीच जाएं और उनके पिता (नीतीश कुमार) ने जो विकास के कार्य किए हैं उसके बारे में बताएं.

यह भी पढ़ें- Mahagathbandhan Meeting: कांग्रेस मजबूर… तेजस्वी यादव मजबूत! महागठबंधन की पहली बैठक के मायने समझें

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget