एक्सप्लोरर

Giriraj Singh Textile Minister: गिरिराज सिंह ने संभाला मंत्रालय, तेजस्वी यादव के झुनझुना वाले बयान पर किया पलटवार

Giriraj Singh News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो गलत करता है उसको सजा कानून देता है. कोई कितना ही बड़ा अपराधी हो लेकिन उसको सजा भुगतनी पड़ेगी.

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार (11 जून) को अपना विभाग (टेक्सटाइल मंत्रालय) संभाल लिया. गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तो काम संभाले हैं. आज पहला दिन है. देश के अंदर टेक्सटाइल सेक्टर सबसे अधिक नौकरी देने वाला सेक्टर है. मैं इतना ही कहूंगा कि टेक्सटाइल आने वाले दिनों में देश की आकांक्षाओं के अनुरूप प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशन में हम सब इसको आगे ले जाने का काम करेंगे, क्योंकि ये किसान से भी जुड़ा हुआ है.

मीडिया के एक सवाल पर कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि केंद्र ने मंत्रालय के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया है. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की जनता और बिहार की जनता ने उनके हाथ में झुनझुना थमा दिया है इसलिए वो ऐसी बात करते रहते हैं.

एक सवाल पर कि तेजस्वी ने कहा है कि इस बार एजेंसियों का गलत दुरुपयोग हुआ तो वह ईंट से ईंट बजा देंगे. विपक्ष मजबूत है. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार संख्या बल का दुरुपयोग नहीं करती है. जो गलत करता है उसको सजा कानून देता है. कोई कितना ही बड़ा अपराधी हो लेकिन उसको सजा भुगतनी पड़ेगी. संसद ईंट से ईंट बजाने के लिए और गुंडागर्दी के लिए नहीं है. जनहित में काम करने के लिए है.

'कपड़ा उद्योग केवल कपड़े और फैशन के बारे में नहीं...'

गिरिराज सिंह ने मंगलवार को विभाग संभालने के साथ ही एक्स पर लिखा, "कपड़ा मंत्री की भूमिका में आने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं, यह एक ऐसा पद है जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विरासत के लिए बहुत महत्व रखता है. कपड़ा उद्योग केवल कपड़े और फैशन के बारे में नहीं है, यह हमारे समृद्ध इतिहास, विविध परंपराओं और लाखों कारीगरों, श्रमिकों और व्यवसायों की उद्यमशीलता की भावना का प्रतीक है."

आगे लिखा, "टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का कार्यभार संभालना एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं बड़े उत्साह के साथ स्वीकार करता हूं. साथ मिलकर हम एक ऐसा भविष्य बुनेंगे जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होगा बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी जिम्मेदार होगा. हमारी आगे की यात्रा अवसरों से भरी हुई है और मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से हम उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल करेंगे."

यह भी पढ़ें- Modi Cabinet 3.0 Portfolio: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिलने पर क्या बोले चिराग पासवान? दी ऐसी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget