एक्सप्लोरर

BJP Reaction: नीतीश के इस्तीफे पर गिरिराज सिंह ने दिया धन्यवाद, कहा- बिहार फिर से सुशासन स्थापित करेगा 

Giriraj Singh Statement: बिहार की राजनीतिक हालात पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने बिहार में जो काम किया है वह देश में ही नहीं विदेश में भी गोल्ड मॉडल के नाम से प्रचलित है.

पटना: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने रविवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन करता हूं, जो उन्होंने जंगलराज को त्याग कर पुनः जनता के जनादेश को स्वीकार किया. बिहार फिर से सुशासन स्थापित करेगा और जंगल राज का खत्म होगा. पहले भी एनडीए गठबंधन ने बिहार में जो काम किया है वह देश में ही नहीं विदेश में भी गोल्ड मॉडल के नाम से प्रचलित है.

बीजेपी बिहार में जंगल राज नहीं होने देगी-गिरिराज सिंह 

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की जो भी मजबूरी रही हो, डेढ़ साल में बिहार में जंगलराज 2 जैसी स्थिति हो जाती तो वे हैरान थे. वहीं, क्या तेजस्वी यादव सीएम की कुर्सी पर बैठते इस पर उन्होंने कहा कि मुझे अब सिर्फ एक बात की चिंता थी, मुझे डर था कि तेजस्वी की 'ताजपोशी' के लिए लालू यादव जिस तरह का दबाव उन पर डाल रहे थे उससे बिहार की हालत खराब हो जाती. जंगल राज फिर से आ जाती. अब इससे मुक्ति मिल गई है. बीजेपी बिहार में जंगल राज नहीं होने देगी.

नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. अब बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है. रविवार की शाम शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. बीजेपी कोटे से दो लोगों को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही 'हम' और निर्दलीय विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है. आज मंत्रिमंडल में नीतीश सहित नौ लोगों के नामों पर मुहर लगी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: BJP कार्यालय में जश्न का माहौल, तैयारियां शुरू, विधायकों की बैठक के बाद हटेगा सस्पेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget