एक्सप्लोरर

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- वो 'CM मटेरियल' तो हैं ही नहीं, 'PM मटेरियल' कहां से होंगे

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बलि का बकरा बनेंगे. वो ना इधर के रहेंगे ना उधर के.

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP ) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे आज तक सीएम मटेरियल ही नहीं बन पाए, तो पीएम मटेरियल कहां से होंगे. उन्होंने कहा कि देश में नीतीश कुमार संभवत: पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो आठ बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन कभी अपनी पार्टी के अकेले दम पर मुख्यमंत्री नहीं बन पाए.

गोपालगंज में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए BJP के 'फायर ब्रांड' नेता माने जाने वाले सिंह ने कहा कि 2017 में BJP के पास दो ही रास्ते थे कि या तो नीतीश के साथ सरकार बना लें या फिर नए चुनाव में धकेल देते. BJP राजद के साथ नीतिगत कारणों से नहीं जा सकती. नीतीश के लिए कोई अंतर नहीं पड़ता. जब घुंघरू बांध ही लिया तो कहीं भी जा सकते हैं.

नीतीश कुमार जीवन में अंतिम बार मुख्यमंत्री- गिरिराज सिंह
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार को पीएम बनने के लिए उनके कई मंत्री पूजा नहीं कर रहे हैं. ये पूजा तेजस्वी यादव को सीएम बनने के लिए हो रही है. नीतीश कुमार बली का बकरा बनेंगे, वह न इधर का रहेंगे न उधर का रहेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को BJP ने ही पहली बार मुख्यमंत्री बनाया, BJP के पास उस समय 63 एमएलए थे, जबकि जदयू के पास 36 एमएलए थे. पहला भी और अंतिम भी BJP ने ही मुख्यमंत्री बनाया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने ईमानदारी से संख्या बल को नहीं देखकर, जो कहा उसे किया . उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जीवन में अंतिम बार मुख्यमंत्री हैं, आगे नहीं बनेंगे. बता दें बीते दिनों राजद से हाथ मिलाकर सरकार बनाने के बाद से ही नीतीश कुमार के केंद्रीय राजनीति में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि कई मौकों पर नीतीश ने दावों को निराधार बताते हुए खारिज किया. हालांकि वो यह कहते रहे हैं कि विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए.

Patna Lathi Charge: पटना में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव बोले- 'दोषी अधिकारी पर होगी कार्रवाई'

Patna News: बिहार में नई सरकार बनने के बाद नौकरी मांगने पर मिली लाठी, शिक्षक अभ्यर्थी बोले- तेजस्वी यादव ने किया था वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget