एक्सप्लोरर

Exclusive: 'सेक्युलर छवि से मुझे कोई लेना देना नहीं', हिंदू राग से CM नीतीश की असहजता पर गिरिराज सिंह का जवाब

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा को सेक्युलर छवि को नुकसान पहुंचाने वाला नहीं बताया. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के अस्तित्व पर संकट है.

Exclusive: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान कटिहार पहुंचे. कटिहार में उन्होंने एबीपी न्यूज़ के संवाददाता से खास बातचीत की. क्या स्वाभिमान यात्रा से सीएम नीतीश की सेक्युलर छवि को नुकसान हो रहा है? क्या इसलिए जेडीयू इस यात्रा का विरोध कर रही है? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सेक्युलर छवि से मुझे कोई लेना देना नहीं है, क्या मेरा कम्युनल छवि है? हम भी सेक्युलर हैं, लेकिन जब हमारे ही अस्तित्व पर संकट आ जाए तो क्या हम लड़ाई नहीं लड़ेंगे? सेक्युलर का मतलब क्या है? नेहरूअगर मान लिए होते तो आज यह दुर्गति नहीं होती.

आगे उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाके में यात्रा निकाल रहा हूं तो इसको हिंदू ध्रुवीकरण से जोड़कर मत देखिए. वोट के लिए नहीं कर रहा हूं. विपक्षी दलों के लिए यह वोट की यात्रा होगी. मेरे लिए पीड़ा की यात्रा है. बेटे-बेटियों धर्म को सुरक्षित रखने के लिए मेरी यात्रा है.

'सीमांचल में है शरिया कानून'

गिरिराज सिंह ने कहा कि कटिहार में हिंदुओं के अस्तित्व पर खतरा है. लव जिहाद का तो आपने सुना ही होगा. यहां लड़कियां तो उठ ही रही थी. अब लड़कों का भी कटिहार में लव जिहाद हो रहा है. हिंदू जैसा नाम लड़कियां रख ले रही हैं और लड़कों को जाल में फंसा रही हैं और हिंदू लड़कों का धर्म परिवर्तन करा रही हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हिंदू इकट्ठे होंगे और आगे बढ़ चढ़कर आएंगे. लैंड जिहाद, थूक जिहाद, शिक्षा जिहाद हो रहा है. यह हमारी संस्कृति पर चोट है. सीमांचल में शरिया कानून है. शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी रहती है. हिंदू बंटे हुए हैं, चारों ओर से घिरे हैं. संगठित रहोगे तो सुरक्षित रहोगे, बंटोगे तो कटोगे.

मंदिर होते जा रहे हैं खत्म- गिरिराज सिंह

क्या बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जो हुआ है, उसकी पुनरावृति बिहार और देश में न हो, इसीलिए यात्रा निकाल रहे हैं? इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुनरावृत्ति शुरू हो चुका है. अगर नहीं चेते तो बांग्लादेश की स्थिति यहां होने वाली है. यहां मस्जिदों का जाल हो गया है. मंदिर खत्म होते जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: पटना में करवा चौथ के व्रतियों को कब होगा चांद का दीदार? पूजा मुहूर्त से लेकर जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget