एक्सप्लोरर

बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर

Bihar News: उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था, इसलिए उन्हीं के नेतृत्व में ही आगे सरकार चलेगी. नीतीश कुमार जिसे चाहेंगे, वही मुख्यमंत्री बनेगा.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • विपक्ष पर बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया.

बिहार के मोतिहारी में हुए शराब कांड पर सियासत जारी है. एक तरफ विपक्ष प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर है तो वहीं, सत्तापक्ष अपनी सफाई देने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है. मोतिहारी शराब कांड पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सरकार इस घटना के प्रति संवेदनशील है. प्रशासन मामले को संभाल रहा है. कभी-कभार ऐसी घटना घट जाती है, विपक्ष को इतना तूल देने की जरूरत नहीं है. विरोधियों को घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए. बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा, इस पर कोई समझौता नहीं होगा."

बिहार में नया मुख्यमंत्री कौन होगा और कब इस पर निर्णय लिया जाएगा इस सवाल पर उमेश सिंह ने कहा, "एनडीए इस पर जल्द फैसला लेगा. बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया था, इसलिए उन्हीं के नेतृत्व में ही आगे सरकार चलेगी. नीतीश कुमार जिसे चाहेंगे, वही मुख्यमंत्री बनेगा." केरल में एक चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के बिहार को देश का 'सबसे गरीब राज्य' बताने वाले बयान पर भी JDU प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी.

मोतिहारी में शराब से मौत पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, “इस तरह बिहार के लोगों का अपमान किया जा रहा है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही बिहार के गौरव को वापस लाने का काम किया है. तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों को सम्मान करना चाहिए, क्योंकि यहां के लोगों ने सभी जगह परचम लहराया है." वहीं, मोतिहारी में शराब से मौत को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवाल पर JDU के प्रदेश सचिव साकेत सिंह ने कहा, "मैं विपक्ष के बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि वे राजनीतिक दल कहलाने के लायक भी नहीं हैं."

उन्होंने आगे कहा, "जनादेश का मुद्दा सभी को पता है, कुछ भी छिपा नहीं है. कुछ दिन पहले हुए राज्यसभा चुनाव को देखें, तो वे राजनीतिक दल कहलाने के लायक भी नहीं हैं. जहां तक ​​शराब कांड की बात है तो तेजस्वी के पास तो कोई पैमाना ही नहीं है. वे शराब नापने गए थे, उसमें क्या मिला है. सिर्फ ट्वीट करने से कुछ नहीं होता. मीडिया के सामने बोलना होगा. प्रशासन मोतिहारी में अपना काम कर रहा है. मेडिकल टीम लगातार जांच में जुटी है." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget