एक्सप्लोरर

Bihar: 'एक अपराधी का बाहर लाने की क्या जरूरत?', आनंद मोहन की रिहाई पर जी कृष्णैया की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया

G Krishnaiah Wife Uma Devi Reaction: जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने कहा कि बिहार में सब जातीय राजनीति है. वह राजपूत है और उसके बाहर आने से उसको राजपूत वोट मिलेगा.

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई को लेकर एक तरफ जहां बिहार सरकार (Bihar Government) पर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पूर्व आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया (G Krishnaiah) की हत्या के मामले में मंगलवार (25 अप्रैल) को उनकी पत्नी उमा देवी की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. पत्नी ने कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ है.

उमा देवी ने कहा कि उसको (आनंद मोहन) पहले मौत की सजा दी गई थी जिसे उम्रकैद में बदल दी गई. हमें बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा. बिहार में सब जातीय राजनीति है. वह राजपूत है और उसके बाहर आने से उसको राजपूत वोट मिलेगा. एक अपराधी को बाहर लाने की क्या जरूरत है?

आनंद मोहन पटना से सहरसा रवाना

इधर, आनंद मोहन आत्मसमर्पण के लिए मंगलवार को पटना से सहरसा के लिए रवाना हो गए. जाने से पहले आनंद मोहन ने कहा कि हम अपनी पैरोल सरेंडर करेंगे और जेल की जो भी औपचारिकताएं होंगी वह पूरा कर बाहर आएंगे. हमें कल (बुधवार- 26 अप्रैल) सुबह तक वहां पहुंचना है इसलिए हम आज ही निकलेंगे.

बता दें कि आनंद मोहन अभी 15 दिन के पैरोल पर बाहर हैं. बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद की सगाई पर वह पैरोल पर बाहर आए थे. तीन मई को देहरादून में बेटे की शादी है. इस बीच 10 अप्रैल को बिहार सरकार ने बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम 481 (I) (क) बदलाव किया था. इसके बाद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ हो गया था. बिहार सरकार ने कारा हस्तक से उस वाक्यांश को ही विलोपित कर दिया था जिसमें सरकार कर्मचारी की हत्या का जिक्र था. आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में सजा पूरी कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Exclusive: 'मेरी फितरत नहीं कि राजपूत...', आनंद मोहन की रिहाई से 2024 में किसे होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget