एक्सप्लोरर

G 20 देशों के कलाकारों की कलाकृतियां बिहार संग्रहालय में होगी प्रदर्शित, इन देशों के कलाकारों को मिलेगा मौका 

G20 Summit in India:बिहार के कला एवं संस्कृति विभाग सचिव वंदना प्रियशी ने बताया कि G20 देशों के चुनिंदा कलाकारों की कलाकृतियों को सात अगस्त से ‘टुगेदर वी आर्ट’ नामक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा.

G20 Summit 2023: बिहार संग्रहालय को जी-20 (G20) देशों के कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए दो महीने तक चलने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी की मेजबानी करने के लिए चुना गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

बिहार के कला एवं संस्कृति विभाग सचिव वंदना प्रियशी ने मंगलवार को बताया कि जी 20 देशों के चुनिंदा कलाकारों की कलाकृतियों व संबंधित जानकारियों को सात अगस्त से ‘टुगेदर वी आर्ट’ नामक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बिहार संग्रहालय अब जी20 पहल के लिए परियोजना का आयोजन और कार्यान्वयन कर रहा है.  उन्होंने बताया कि ‘टुगेदर वी आर्ट’ ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की थीम पर आधारित है, जो महा उपनिषद की एक अवधारणा है.

सात अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी 

प्रियशी ने कहा कि प्रदर्शनी सात अक्टूबर तक चलेगी, जिसके बाद यह नई दिल्ली में प्रदर्शित की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में  सदस्य देशों की सरकारों की ओर से चुने गए कलाकार, उनके अभिव्यक्ति के माध्यम पेंटिंग, ग्राफिक्स, नक्काशी, फोटोग्राफी, फिल्म, वीडियो या विभिन्न माध्यमों का आयोजन होगा.

संगोष्ठी भी होगी आयोजित

इस कार्यक्रम में जिन कलाकारों का काम प्रदर्शित किया जाएगा, उनका चयन किया जाना बाकी है. कलाकार आठ अगस्त और नौ अगस्त के लिए आयोजित एक संगोष्ठी ‘वन वर्ल्ड वन फैमिली’ का भी हिस्सा होंगे. प्रियशी ने बताया कि हम बिहार में दो विश्व धरोहर स्थलों, गया और राजगीर की यात्रा का आयोजन भी करेंगे. 

G20 समूह में ये देश हैं शामिल

इस बीच जी20 समूहों की दो बैठकें जो इस साल मार्च में पटना में होने वाली थीं, अब 22 जून और 23 जून को होने की उम्मीद है. पटना में जी20 की बैठक ‘लेबर ट्रैकिंग’ पर होनी है और इसमें कई प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. भारत ने एक दिसंबर 2022 को एक वर्ष के लिए जी 20 की अध्यक्षता ग्रहण की. थी. जी-20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है. इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-CM नीतीश के 'लाल किले' वाले इफ्तार पर गिरिराज बोले- 'एफिडेविट करवा कर नाम में ही पीएम सटवा लें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget