एक्सप्लोरर

Bihar IAS Transfer: बिहार में चार IAS का तबादला, पंकज पाल को मिला ऊर्जा विभाग का जिम्मा, हटाए गए थे संजीव हंस

Bihar News: बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर अधिसूचना जारी की है. वहीं, पटना के कमिश्नर रहे कुमार रवि को सीएम सचिवालय भेज दिया गया है.

Bihar IAS Transfer: बिहार के चार आईएएस अधिकारियों का तबादला सरकार ने कर दिया है. तबादले से जुड़ी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है. पटना के कमिश्नर रहे कुमार रवि को सीएम सचिवालय भेज दिया गया है. वहीं, ऊर्जा विभाग का जिम्मा पंकज पाल को दिया गया है.

विभाग की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी मयंक वरवड़े को मगध प्रमंडल के आयुक्त के पद से तबादला करके सरकार ने पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया है. इनकी जगह गया के डीएम त्यागराजन एसएम को मगध प्रमंडल के आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है.

वंदना प्रेयसी को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वंदना प्रेयसी आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार आईडा के भी चार्ज में रहेंगी. पटना प्रमंडल के कमिश्नर कुमार रवि को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. यह भवन निर्माण विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

आईएएस ऑफिसर संदीप पौंड्रिक को राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया है. वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं. केंद्र सरकार ने उन्हें बतौर सचिव इनपैनल किया है. केंद्रीय लौह अयस्क मंत्रालय में उन्हें सचिव बनाया गया है. बता दें कि आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक 1993 बैच के अधिकारी हैं. राजस्थान से वे ताल्लुक रखते हैं. बिहार में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव थे.

संजीव हंस पर ईडी कर रही है कार्रवाई

वहीं, आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर ईडी उर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस पर कार्रवाई कर रही है. इस मामले में संजीव हंस के करीबी लोगों से पूछताछ भी कर रही है. साथ ही संजीव हंस पर रेप के भी आरोप लगे हैं. एक महिला ने आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव पर रेप की आरोप लगाई है. ये दोनों मामले काफी सुर्खियों में रहे जिसके बाद सरकार ने संजीव हंस को उर्जा विभाग से हटा दिया था.

ये भी पढ़ें: Samrat Choudhary: 'किसी की जमीन...', वक्फ बिल पर सरकार की क्या है सोच? सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget