एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary: 'किसी की जमीन...', वक्फ बिल पर सरकार की क्या है सोच? सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर

Waqf Amendment Bill: पूरे देश में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है. वहीं, इस बिल को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को बड़ा बयान दिया.

Samrat Choudhary: 'वक्फ बोर्ड (संशोधन) बिल-2024' पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि किसी की जमीन नहीं छीनी जा रही है, अभी तो सबसे राय ली जा रही है, सभी अपनी राय दें. इसके बाद सदन में बिल को लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई जमीन आम लोगों की है तो उसकी जानकारी सरकार को तो होनी ही चाहिए. इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन, यह तो साफ होना चाहिए कि संबंधित जमीन किसकी है.

संसद में पेश हुआ है वक्फ बोर्ड

बता दें कि लोकसभा में 8 अगस्त को केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 'वक्फ (संशोधन) बिल-2024' पेश किया था. हालांकि, इस दौरान लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया था. वहीं, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी इसे गलत करार दिया था. बिल पेश करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा था कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ इस सदन को बताना चाहता हूं कि इस बिल में जो भी प्रावधान हैं, वे आर्टिकल-25 से लेकर 30 तक किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने कहा था कि वक्फ संशोधन बिल पहली बार इस सदन में पेश नहीं किया जा रहा. आजादी के बाद एक्ट लाया गया 1954 में, उसके बाद कई संशोधन हुए. हम 1995 के कानून में संशोधन के लिए बिल ला रहे हैं, क्योंकि 2013 में ऐसे प्रावधान लाए गए, जिसने वक्फ एक्ट-1995 का स्वरूप बदल दिया. यह बिल मुस्लिम समुदाय के भीतर महिलाओं, बच्चों और पिछड़े वर्गों के सदस्यों के लिए प्रतिनिधित्व और अवसर सुनिश्चित करने के लिए पेश किया गया है, जिन्हें आज से पहले कभी मौका नहीं दिया गया.

किरेन रिजिजू ने कहा कि जब से यह बिल लोकसभा में मैंने पेश किया है. कई मुस्लिम समुदाय से मुलाकात हुई है. सभी ने बिल के संशोधन का स्वागत किया है. यह बिल मुसलमानों के लिए ही लाया गया है.

ये भी पढे़ं: Hindenburg Report: 'आप किसी भी गलत काम...', हिंडनबर्ग के दावे पर मनोज झा ने केंद्र को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget