एक्सप्लोरर

Buxar News: स्कॉर्पियो के बोनट और शीशे पर लगा था CID का लोगो, पकड़े गए तो सांसद-विधायक के आए फोन!

Crime News: DSP अफाख अख्तर अंसारी ने चार लोगों को स्कॉर्पियों गाड़ी पर CID का लोगो लगाकर चलते हुए गिरफ्तार किया है. इनके पास अवैध हथियार बरामद हुए हैं. इन्हें छुड़ाने के लिए कई सफेदपोश के फोन आए.

बक्सर: जिले की डुमरांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. चार फर्जी सीआईडी अधिकारियों (Fake CID Officer) को डुमरांव डीएसपी ने गिरफ्तार लिया है. शहर में गश्ती के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी पर सीआईडी का बोर्ड, हूटर और लोगो लगाकर घूम रहे चार लोगों पर डीएसपी अफाख अख्तर अंसारी (Buxar DSP) की नजर पड़ी. उन्होंने उस वाहन का पीछा करते हुए अन्य गश्ती टीम को इसकी सूचना दी. उन्हें डुमरांव ब्लॉक के पास पकड़ लिया. पहले तो वाहन सवार लोगों ने पुलिस पर अपना धौंस दिखाने की कोशिश की. डीएसपी को उनकी वेशभूषा (Crime News) देखकर शंका हुई. तलाशी के दौरान गाड़ी में एक रायफल, सात जिंदा कारतूस, गडासा बरामद हुआ है.

मामला शुक्रवार (1 दिसंबर) का है. जानकारी के अनुसार वाहन में सवार चार फर्जी अधिकारियों के गिरफ्तार होने के बाद कई सफेदपोश सांसद और विधायक उन्हें छुड़ाने के लिए पूरी रात थाने से लेकर अधिकारियों की फोन की घण्टी बजाते रहे. वहीं डीएसपी अंसारी ने किसी की एक न सुनी. दूसरे दिन मीडिया को इसकी जानकारी दी. आरोप है कि कार सवारों का रोहतास के खनन माफिया, शराब माफिया, कोल माफिया, और पत्थर माफिया से तार जुड़ा हुआ है. डुमरांव डीएसपी अफाख अख्तर अंसारी ने बताया, 'हम गश्ती पर निकले थे. उसी दौरान हमें इन वाहन सवार लोगों पर शक हुआ और अन्य टीमों को इसकी सूचना देते हुए इनका पीछा किया गया, जिन्हें पकड़ लिया गया.'

शीशे और बोनट पर लगा था CID का लोगो

उन्होंने बताया, 'गश्ती के दौरान BR 03P 6866 नंबर की उजले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी डुमरांव मार्केट से निकलकर स्टेशन की तरफ जा रही थी. गस्ती को अलर्ट करते हुए गाड़ी को चेक किया गया तो सामने से शीशे और बोनट पर सीआईडी का बोर्ड लगा हुआ था. गाड़ी में चार लोग बैठे हुए थे. एक आर्म्स भी था. साथ में 7 गोली थी और एक भुजाली था. पूछताछ के दौरान उनके पास से हथियार का लाइसेंस नहीं पाया गया. इसलिए उन पर विधिवत कार्रवाई की गई. जिन पर कार्रवाई की गई है उनका नाम संजय सिंह, रंजन कुमार, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार है. ये सभी दावत थाना क्षेत्र के रामनगर सकरी जिला रोहतास के रहने वाले हैं. पूछताछ के दौरान इन लोगों ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया.'

बिना लाइसेंस के लिए थे हथियार

डीएसपी अफाख अख्तर अंसारी ने बताया, 'यह लोग बिना लाइसेंस के हथियार लिए हुए थे. देखने से ऐसा लगा कि किसी अवैध गतिविधि में शामिल थे. जो जांच के बाद पता चलेगा. इसके पहले भी इस तरह की कार्रवाई की गई है.' उन्होंने सख्त लहजे में संदेश दिया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जो अधिकृत नहीं है वह इस तरह के कार्य न करे. अगर पुलिस के संज्ञान में आएगा तो कार्रवाई जरूर होगी. बता दें कि इससे पहले भी डुमराव एसडीपीओ ने फर्जी बोर्ड लगाकर घूम रहे कई रसुखदारों का वाहन जब्त कर पैदल ही उन्हें थाने लाकर हवालात में बंद करने का काम किया था.

ये भी पढ़ें : Nawada News: शहर में खुले 5 नए टाउन आउट पोस्ट, एसपी ने कहा- अब अपराध पर पाएंगे काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget