एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: अरुण कुमार बसपा में हुए शामिल, सीट भी हो गई फाइनल, आरजेडी और जेडीयू की बढ़ी टेंशन

Arun Kumar News: डॉ. अरुण कुमार कुछ दिन पहले चिराग पासवान पर कई आरोप लगाते हुए लोजपा आर छोड़ दी थी. वहीं, आज बसपा में शामिल हो गए.

Bihar Lok Sabha Elections: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हाल ही में इस्तीफा दे चुके डॉ. अरुण कुमार (Dr. Arun Kumar) मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए. इसके साथ ही उन्होंने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि अरुण कुमार ने 28 अप्रैल को समर्थकों की बुलाई है. बैठक में व्यापक रणनीति बनायी जाएगी. बैठक अरुण कुमार के पटना आवास पर होगी.

चुनाव लड़ने की बात कह रही थी जनता- अरुण कुमार 

जहानाबाद से सांसद रह चुके अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने चुनाव लड़ने के लिए कह रही थी. इसके बाद उन्होंने इस संबंध में फैसला लिया. लोजपा छोड़ने के बाद से ही समर्थकों और राजनीतिक साथियों से संवाद का दौर लगातार जारी है. इस संदर्भ में समान विचार वाले राजनीतिक दलों से भी विमर्श किया गया. वैसे राजनीतिक दल जो बहुजन समाज व शोषितों-वंचितों के हितों के साथ ही सवर्णों के सम्मान की गारंटी दे सके, उनसे सकारात्मक वार्ता हुई. 

28 अप्रैल को होगी बैठक

आगे पूर्व लोजपा आर नेता ने कहा कि लंबे विमर्श के बाद बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया गया. यह भी तय किया गया कि जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव मैदान में उतरा जाए. 28 अप्रैल को समर्थकों और शुभचिंतकों की बैठक में राय-मशविरा कर चुनावी रणनीति को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा. बता दें कि डॉ. अरुण कुमार लोजपा आर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे. कुछ दिन पहले उन्होंने चिराग पासवान पर कई आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी. अरुण कुमार लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन, टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी. अब बसपा के टिकट से जहानाबाद से चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: 'परिवारवाद' पर सीएम नीतीश का रुख आक्रामक, कटिहार में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget